Ajit Pawar की पत्नी सुनेत्रा पवार के लिए ये क्या बोल गए नाना पाटेकर? प्लेन क्रैश पर एक्टर का शॉकिंग खुलासा
Ajit Pawar and Nana Patekar: गत 28 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र की राजनीति को झकझोर देने वाली खबर आई थी। बारामती के पास हुए एक भीषण प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस हादसे ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था।
अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा गहरे सदमे में हैं
खबर फैलते ही अजित पवार के समर्थक, करीबी और शुभचिंतक उनके घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दे रहे थे। अब मौत के एक महीने बाद भी घर का माहौल गमगीन है, खासकर दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार गहरे सदमे में हैं।

अजित पवार की मौत पर नाना पाटेकर का शॉकिंग बयान
हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर महाराष्ट्र के दिवंगत डिप्टी सीएम अजित पवार के परिवार से मिलने पहुंचे थे। आपको बता दें कि नाना पाटेकर और अजित पवार का रिश्ता बेहद पुराना और आत्मीय था। दोस्त की मौत की खबर से वह बुरी तरह टूट गए थे।
अजित पवार की पत्नी को लेकर एक्टर ने कही ऐसी बात
-न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के दर्द पर कहा- हम सब दुखी हैं लेकिन उनका दर्द पहाड़ जैसा है, जिसे वो झेल रही हैं, उसे कोई और पूरी तरह शेयर नहीं कर सकता। ये क्षति बहुत बड़ी है।
-नाना पाटेकर ने आगे कहा- साथ ही सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम के तौर पर निभाई गई जिम्मेदारियों की विरासत भी संभालनी होगी। इसमें वक्त लगेगा। मैं कोई सर्वज्ञानी नहीं बस एक साधारण इंसान हूं जो उनके दुख में साथ खड़ा है। नाना पाटेकर के शब्दों में गहरी संवेदना और असहायता साफ झलक रही थी।
प्लेन क्रैश की घटना की जांच पर क्या बोले नाना पाटेकर?
-जब प्लेन क्रैश की जांच को लेकर नाना पाटेकर से सवाल पूछा गया तो उन्होंने संयमित जवाब दिया। एक्टर ने कहा- मुख्यमंत्री ने कहा है कि ब्लैक बॉक्स मिल गया है। सच्चाई सामने आएगी।
-नाना पाटेकर ने हा- सवाल उठ रहे हैं और जवाब भी मिलेंगे। आगे पवार परिवार क्या फैसला करता है, ये उनका निजी मामला है। नाना पाटेकर ने स्पष्ट किया कि इस कठिन समय में वह पवार परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।
DGCA का बड़ा एक्शन: VSR के चार विमान ग्राउंड
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बारामती हादसे के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड पर कड़ा रुख अपनाया है। स्पेशल सेफ्टी ऑडिट में कई गंभीर खामियां सामने आने के बाद कंपनी के चार लियरजेट विमानों को ग्राउंड कर दिया गया है।
-जिन विमानों में कमियां पाई गईं उनमें VT-VRA, VT-VRS, VT-VRV और VT-TRI शामिल हैं। बताया गया है कि फ्लाइट ऑपरेशन्स, एयर सेफ्टी और एयरवर्दीनेस से जुड़े नियमों में लापरवाही पाई गई है।
कैसे हुई थी घटना?
जानकारी के अनुसार 28 जनवरी 2026 को VSR का लियरजेट 45 (VT-SSK) बारामती के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें अजित पवार समेत 5 लोगों की जान चली गई थी। हादसे के बाद कंपनी का विस्तृत सेफ्टी ऑडिट कराया गया था।
नाना पाटेकर और अजित पवार का रिश्ता
-नाना पाटेकर ने अजित पवार के साथ अपने रिश्ते को याद करते हुए कहा- मैं उन्हें तब से जानता हूं जब वह 19-20 साल के थे। पार्टी कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने शुरुआत की थी। आज जब कोई बड़ा बन जाता है, तो लोग दावा करते हैं कि वे उन्हें जानते थे लेकिन अब वह हमारे बीच नहीं हैं, इसलिए ऐसी बातों का कोई अर्थ नहीं।
-नाना पाटेकर ने आगे कहा- मायने रखता है अजित पवार का संघर्ष और सफर। वो मेरे लिए छोटे भाई जैसे थे। मैं उन्हें हमेशा याद करूंगा। नाना पाटेकर के शब्द इस बात का प्रमाण हैं कि ये रिश्ता सिर्फ राजनीतिक नहीं बल्कि दिल से जुड़ा था।
-बारामती का ये हादसा केवल एक राजनीतिक क्षति नहीं बल्कि कई परिवारों के लिए अपूरणीय नुकसान है। जहां एक ओर जांच जारी है, वहीं दूसरी ओर पवार परिवार के लिए ये समय खुद को संभालने और भविष्य की राह तय करने का है। एक महीने बाद भी दर्द ताजा है और इंतजार है उस सच्चाई का, जो ब्लैक बॉक्स से बाहर आएगी।












Click it and Unblock the Notifications