क्या है सीमा और सोहेल के तलाक की वजह? 5 साल से दोनों में चल रही थी अनबन

नई दिल्ली, 13 मई: बॉलीवुड की एक और जोड़ी टूटने के कगार पर है, जहां सलमान खान के भाई सोहेल ने मुंबई की फैमिली कोर्ट में पत्नी सीमा से तलाक के लिए अर्जी दी है। कोर्ट की सुनवाई के लिए दोनों शुक्रवार को वहां पहुंचे थे। वहीं दूसरी ओर अचानक आई इस खबर से खान फैमिली के फैन्स हैरान हैं। किसी को अंदाजा नहीं था कि 24 साल का ये रिश्ता ऐसे ही टूट जाएगा। अब लोगों के मन में सवाल है कि आखिर ये कपल तलाक क्यों ले रहा है?

5 साल से अनबन

5 साल से अनबन

सीमा और सोहेल ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, इस वजह से बॉलीवुड में अफवाहों का बाजार गर्म है। लोग दोनों के तलाक को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, लेकिन एक बात साफ है कि पिछले 4-5 साल में दोनों के बीच अनबन चल रही है। जिस वजह से वो अलग-अलग घरों में रहते थे। उनके दोनों बच्चे कभी मां तो कभी पिता के साथ नजर आते।

शो में कही थी ये बात

शो में कही थी ये बात

काफी वक्त पहले The Fabulous Lives of Bollywood Wives नाम के शो में सीमा पहुंची थी। वहां पर उन्होंने खुलकर स्वीकार किया कि वो सोहेल के साथ अब नहीं रहती हैं, लेकिन खुलकर इसकी वजह नहीं बताई। उस दौरान सीमा ने कहा था कि कभी-कभी जब आप बड़े हो जाते हैं, तो आपके रिश्ते अलग-अलग डायरेक्शन में चले जाते हैं। मैं इसके बारे में कोई माफी नहीं मांगती क्योंकि हम और मेरे बच्चे खुश हैं। सोहेल और मेरी पारंपरिक शादी नहीं हैं लेकिन हम एक परिवार हैं।

एक्ट्रेस के चक्कर में हुआ तलाक?

एक्ट्रेस के चक्कर में हुआ तलाक?

वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सोहेल का दिल बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस पर आ गया था। दोनों में नजदीकियां बढ़ती चली गई, जिस वजह से पूजा ने उनका साथ छोड़ दिया। हालांकि इस पर कभी दोनों ने खुलकर कुछ नहीं कहा।

 सलमान ने की रिश्ता बचाने की कोशिश

सलमान ने की रिश्ता बचाने की कोशिश

वहीं खबर ये भी है कि जब दोनों 2017 में अलग हुए तो सलमान खान ने उनका रिश्ता बचाने की कोशिश की। कई बार सलमान ने सीमा को समझाया, जिस वजह से शुरुआत में उन्होंने तलाक वाला फैसला टाल दिया था, लेकिन अब वो इसके लिए कोर्ट पहुंच गई हैं। एक इंटरव्यू में काफी पहले ही सीमा ने कहा दिया था कि वो सोहेल के साथ अब नहीं रहती हैं। हालांकि उन्होंने सोहेल को अच्छा पिता और अच्छा इंसान बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+