'आमिर खान हमेशा एंटी हिंदू काम क्यों करते हैं', अब अभिनेता के बेटे जुनैद की पहली फिल्म पर भड़के लोग, हुआ बवाल
Maharaj Film Controversy: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के बेटे जुनैद खान की पहली फिल्म 'महाराज' रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर हैशटैग #BoycottNetflix ट्रेंड कर रहा है। फिल्म के पर 'एंटी हिंदू' कंटेंट दिखाने का आरोप है।
आमिर खान के बेटे जुनैद खान की पहली फिल्म 'महाराज' 14 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। रिलीज के पहले ही इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद हो रहा है। इस फिल्म को बहिष्कार करने की मांग के साथ #BoycottNetflix ट्रेंड हो रहा है।

आपको जानकर हैरानी हो गई कि ये फिल्म 14 जून को रिलीज होने वाली है लेकिन अब तक टीजर और ट्रेलर रिलीज नहीं किया गया है। सिर्फ पोस्टर देखकर ही लोग भड़क गए हैं और फिल्म को बायकॉट करने की मांग की है। आइए जानें क्या है पूरा विवाद?
ये भी पढ़ें- क्या सलमान खान ने कराया सोनाक्षी और जहीर का रिश्ता? 'भाईजान' की वजह से ऐसे परवान चढ़ा ये प्यार
महाराज फिल्म विवाद: यूजर बोले- फिल्म में साधु-संतों को गलत तरीके से दिखाया गया है
आमिर खान के बेटे की पहली आने वाली फिल्म के पोस्टर में जुनैद और जयदीप अहलावत दिख रहे हैं। जब से ये पोस्टर शेयर किया गया है, लोगों को ये बात खटने लगी है। कहा जा रहा है कि फिल्म में साधु-संतों को गलत तरीके से दिखाया गया है। इतना ही नहीं कई सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि आमिर खान और नेटफ्लिक्स हमेशा ही एंटी हिंदू चीजों को बढ़ावा देते हैं।
ये भी पढ़ें- 'मैं परेशान हो चुका हूं' फायरिंग मामले में सलमान खान ने दिया बयान, पुलिस को बताया घटना के बाद क्या देखा?
बजरंग दल की और से फिल्म को बैन करने की दी गई धमकी
फिल्म को बैन करने की मांग बजरंग दल ने भी की है। लोगों का मानना है कि फिल्म में धार्मिक साधु-संतों की छवि को नकारात्मक तरीके से दिखाया गया है।
@SanatanPrabhat नाम के एक पेज ने लिखा है, ''अनुचित भोजन से सिर्फ खानेवाले को हानि होती है पर दूषित विचार पूरे समाज को हानि पहुंचाता हैं! हम फिल्म महाराज को बैन इसलिए करने को कह रहे हैं कि क्योंकि यह हिंदू आस्था से खिलवाड़, व्यभिचार है। ये आतंकियों के महिमा मंडन द्वारा नैतिक मूल्यों का पतन कर समाज को अनुचित मार्ग पर धकेल रहे हैं।''
एक यूजर ने लिखा, ''नेटफ्लिक्स इतना हिंदू विरोधी क्यों है?'' अखंड भारत संकल्प पेज ने लिखा, ''महाराज के पोस्टर में एक तरफ तिलक लगाए, चोटी रखे एक व्यक्ति को दिखाया गया है, जबकि दूसरी तरफ एक तेज तर्रार कपड़े पहने युवक (आमिर खान का बेटा जुनैद) को दिखाया गया है। नेटफ्लिक्स पर पहले भी हिंदू विरोधी वेब-सीरीज और फिल्में दिखाई जा चुकी हैं। महाराज फिल्म पर बैन लगाए और बॉलीवुड का बहिष्कार करें।''
ये भी पढ़ें- 'मैं मुस्लिम हूं इसलिए मैं नमस्ते...' जब आमिर खान को समझ आई हाथ जोड़कर 'नमस्ते' की ताकत, सुनाया किस्सा
एक यूजर ने लिखा, ''कुछ महीने पहले खाने पर बनी फिल्म में धर्म को क्यों शामिल किया गया? और अब हिंदू संतों का अपमान, यह कब तक चलेगा? महाराज फिल्म पर प्रतिबंध लगाओ।''
एक अन्य यूजर ने लिखा,''आमिर खान अपने बेटे को हिंदू धर्म से प्रेरित फिल्म में लॉन्च कर रहे हैं, जिसमें ब्रिटिश शासन के दौरान की एक घटना का हवाला देकर साधुओं और वल्लभ संप्रदाय की गलत छवि बनाई जा रही है! ऐसे कंटेंट, हिंदू युवाओं को सनातन धर्म से दूर कर सकती है। आप सब मिलकर #BoycottNetflix को सपोर्ट कीजिए और महाराज फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग कीजिए।''
एक यूजर का कहना है कि, ''एक इनके पिता (आमिर खान) हैं, जो पीके जैसी फिल्म बनाकर भगवान शिव का मजाक बनाते हैं। अब उनका बेटा फिल्म महाराज में हिंदू धर्म, सांस्कृतिक परंपरा को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।''
ये भी पढ़ें- क्या शाहरुख खान को फिर हुआ हीट-स्ट्रोक का खतरा? मुकेश अंबानी के साथ ORS पीते नजर आए एक्टर और फिर जो हुआ
Maharaj Story: क्या है फिल्म महाराज की कहानी?
'महाराज' का निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने किया है और इसे आदित्य चोपड़ा ने YRF एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया है। फिल्म 1862 के वक्त की कहानी है, जब भारत में केवल तीन विश्वविद्यालय थे। इस फिल्म में करसंदास मुलजी (karsandas mulji) की बहादुरी के कारनामों को दिखाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications