'मैं मुस्लिम हूं इसलिए मैं नमस्ते...' जब आमिर खान को समझ आई हाथ जोड़कर 'नमस्ते' की ताकत, सुनाया किस्सा
Aamir Khan On Namaste Culture: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान पहली बार कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आए। इससे पहले उन्हें कई बार इस शो के इनवाइट किया गया था लेकिन वह कभी नहीं आए। ऐसे में फैंस के लिए ये एपिसोड बेहद खास रहा।
द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आमिर खान ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए। इस दौरान एक्टर ने बताया कि एक मुस्लिम होकर उन्होंने नमस्ते करने की ताकत के बारे में तब पता चला जब वह पंजाब के एक गांव में फिल्म दंगल की शूटिंग कर रहे थे।

आमिर खान ने पंजाब की संस्कृति की तारीफ करते हुए एक किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा कि, 'यह एक ऐसी कहानी है जो मेरे बहुत करीब है। हमने पंजाब में रंग दे बसंती की शूटिंग की और मुझे वहां बहुत अच्छा लगा। वहां के लोग, पंजाबी संस्कृति प्यार से भरी है। फिल्म दंगल की शूटिंग हमने पंजाब के एक छोटे से गांव में की थी हमने उस स्थान और उस घर में दो महीने से अधिक समय तक शूटिंग किया।'
आमिर खान ने आगे कहा कि, 'आपको इस बात का यकीन नहीं होगा, लेकिन जब मैं वहां सुबह लगभग 5 या 6 बजे पहुंचता था तो वहां के लोग हाथ जोड़कर 'सत श्री अकाल' कहकर मेरा स्वागत करने के लिए अपने घरों के बाहर खड़े होते थे। उन्होंने मुझे कभी परेशान नहीं किया, कभी मेरी कार नहीं रोकी, मेरे पैक-अप के बाद, जब मैं लौटता तो वो फिर से अपने घरों के बाहर खड़े होते और मुझे 'गुड नाइट' कहते थे।'
आमिर खान ने बताया कि एक मुस्लिम होने के नाते उन्हें हमेशा से आदाब करने की आदत है। लेकिन पंजाब में दो महीने शूटिंग करने के बाद उन्हें नमस्ते की ताकत का अहसास हुआ। एक्टर ने कहा कि, 'मैं एक मुस्लिम परिवार से हूं, मुझे नमस्ते में हाथ जोड़ने की आदत नहीं है। मैं हमेशा से सर झुकाकर आदाब करता हूं लेकिन पंजाब में रहकर मुझे नमस्ते की वैल्यू पता चली। पंजाब में लोग हर किसी का बहुत सम्मान करते हैं और उनमें भेदभाव की भावना नहीं है।'
वहीं आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, आखिरी बार वह फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आए थे जो कि साल 2022 में रिलीज हुई थी। अब वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' में दिखाई देंगे जिसकी हाल ही में एक्टर ने घोषणा की थी। इसके अलावा एक्टर सनी देओल के साथ फिल्म लाहौर 1947 में भी नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications