क्या सलमान खान ने कराया सोनाक्षी और जहीर का रिश्ता? 'भाईजान' की वजह से ऐसे परवान चढ़ा ये प्यार
सोनाक्षी सिन्हा जल्दी ही अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लगने लगा है। शादी के इनविटेशन कार्ड्स भी बंटने लगे हैं। अब दोनो की लव स्टोरी की खबरें सुर्खियों में है। मगर क्या आप जानते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर की मुलाकात कैसे हुई थी और कैसे दोनों का प्यार परवान चढ़ा। दोनों के प्यार में बॉलीवुड के भाईजान का भी अहम रोल है।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी कर हमेशा के लिए एक दूसरे के होने वाले हैं। कपल की शादी का जश्न मुंबई में ही होगा। सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर से पहले कई लोगों को डेट किया मगर फिर उनका दिल जहीर पर आया। कपल को मिलाने में सलमान खान का अहम रोल था।

बेहद कम ही लोग जानते हैं कि सोनाक्षी और जहीर को मिलाने में सलमान खान का हाथ था। जी हां! ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि सलमान खान की ही पार्टी में जहीर और सोनाक्षी पहली बार एक दूसरे से मिले थे। पहले दोनों मे दोस्ती हुई और फिर देखते ही देखते ये दोस्ती प्यार में बदल गई।
बताते चलें कि बीते दो सालों से सोनाक्षी और जहीर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि ये बात और है कि दोनों ने ही इस रिश्ते को लेकर कभी कुछ नहीं कहा। मगर अकसर दोनों को साथ में स्पॉट जरूर किया जाता है।
दोनों सोशल मीडिया पर भी अकसर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। सोनाक्षी जहीर के बर्थडे पर भी तस्वीरें शेयर करती हैं। जिसे देखने के बाद ये बात फैंस से कभी छिपी नहीं कि दोनों के बीच कुछ तो है। दोनों के बीच तगड़ी बॉन्डिंग है। अब ये पावर कपल हमेशा के लिए एक दूसरे का होने जा रहा है।
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा की आखिरी मूवी हीरामंडी थी और इस फिल्म की पूरी की पूरी कास्ट ही सोनाक्षी की शादी में शामिल होने जा रही है। वहीं इस शादी में इंडस्ट्री के तमाम सितारे देखने को मिलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications