'मैं परेशान हो चुका हूं' फायरिंग मामले में सलमान खान ने दिया बयान, पुलिस को बताया घटना के बाद क्या देखा?
Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर जब से फायरिंग हुई है तो एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं इस मामले में लगातार मुंबई पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अब सलमान खान ने इस केस में अपना बयान दर्ज किया है।
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस सलमान खान के घर फायरिंग मामले में उनका बयान दर्ज करने पहुंची थी। पुलिस ने लगभग 4 घंटे तक सलमान खान से बातचीत की और दो घंटे से अधिक समय तक उनके भाई का बयान दर्ज किया गया। एक्टर ने बताया कि गोलीबारी के बाद उन्हें किस बात की चिंता सता रही है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान ने अपने बयान में कहा कि, इस घटना की वजह से उन्हें काफी खतरा है। फायरिंग होने के बाद उन्होंने अपनी गैलरी से भी चेक किया था लेकिन वहां कोई नजर नहीं आया। कुछ ही समय बाद, इमारत के सुरक्षा गार्डों ने उन्हें उस घटनाओं की जानकारी दी। सलमान खान ने अपने बयान में ये भी बताया कि वह इस तरह के फायरिंग मामले की वजह से काफी परेशान हो चुके हैं।
वहीं अरबाज खान ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा, "इससे पहले, किसी ने एक धमकी भरा नोट छोड़ा था जो उनके घर के बाहर पाया गया था और बिश्नोई गिरोह के सदस्यों ने उनके पनवेल फार्महाउस की रेकी की थी। यह गोलीबारी तीसरी घटना है और पुलिस को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।"
बता दें कि, सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल को फायरिंग हुई थी। मोटरसाइकिल से आए दो बदमाशों ने अचानक गोलीबारी की। इस घटना के बाद लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने जिम्मेदारी ली थी और कहा था कि ये सिर्फ ट्रेलर था। वहीं लॉरेंस ने कहा कि सलमान खान को उनसे माफी मांगनी होगी। जानकारी के मुताबिक, इस मामले में अब तक छह लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।
-
PM Modi ने किया ऐसा काम, रातोंरात इंटरनेट पर छा गए Yuvraj Dua, इंस्टाग्राम Reel ने मचा दी सनसनी -
Ustaad Bhagat Singh Box Office: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, 3 दिन में की इतनी कमाई -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Dhurandhar 2 को लेकर क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? पति रणवीर सिंह से हुआ झगड़ा? क्या है मामला? -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
7 घंटे तक बिना बैठे ये क्या कर रह थीं Aishwarya Rai? 'साड़ी पहनकर एक्ट्रेस ने जो किया', हुआ शॉकिंग खुलासा -
आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' के दर्शकों को दिया धन्यवाद, सोशल मीडिया पर वायरल मीम्स पर भी किया रिएक्ट -
रोमांस से भरा वीडियो वायरल, इतने करीब आ गए Khesari Lal Yadav और Akanksha Puri, मचा बवाल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 2: 48 घंटे में 200 करोड़ पार, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया तूफान -
Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड -
‘दाऊद के पैसे वाली फिल्मों पर चुप्पी, अब सच से जलन’,धुरंधर को प्रोपेगेंडा कहने वालों पर भड़के EX-DGP,खोली पोल












Click it and Unblock the Notifications