क्या शाहरुख खान को फिर हुआ हीट-स्ट्रोक का खतरा? मुकेश अंबानी के साथ ORS पीते नजर आए एक्टर और फिर जो हुआ
Mukesh Ambani Shah Rukh Khan: रविवार यानी 9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह था। जिसमें फिल्मी सितारों से लेकर तमाम उद्योगपतियों को भी इनवाइट किया गया। इस बीच सोशल मीडिया पर मुकेश अंबानी और शाहरुख खान की एक तस्वीर काफी चर्चा में है।
रविवार को राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में अरबपति मुकेश अंबानी और शाहरुख खान वीआईपी मेहमानों में शामिल थे। इस दौरान शाहरुख और मुकेश की खास बॉन्डिंग देखने को मिली। दोनों एक दूसरे से बातचीत करते वक्त ORS पीते हुए नजर आए जिसने फैंस का ध्यान खींचा।

वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है मुकेश अंबानी और शाहरुख खान ओआरएस ड्रिंक पीते हुए नजर आ रहे हैं। अब इस फोटो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, बस इतना अमीर होना है कि ORS पी सकूं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दिल्ली की गर्मी हर किसी की हालत खराब कर देती हैं।'
वहीं कुछ फैंस इस तस्वीर को शाहरुख खान की हेल्थ से जोड़ रहे हैं। बता दें कि, कुछ समय पहले एक्टर को भीषण गर्मी की वजह से लू लग गई थी और इस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। हालांकि एक्टर जल्द ही इससे रिकवर कर गए थे।
मुकेश अंबानी के अलावा शाहरुख खान की बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ भी फोटो वायरल हो रही है। जिसमें दोनों एक दूसरे को गले लगाते हुए नजर आए। दोनों का यूं याराना देख फैंस खुशी से झूम उठे। वहीं कुछ ने ये तक डिमांड कर दी कि शाहरुख और अक्षय एकसाथ फिल्म में काम करें। फिलहाल उनका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शाहरुख खान अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ पहुंचे थे। इसके अलावा मेगास्टार रजनीकांत, अनुपम खेर, अनिल कपूर, रवीना टंडन, विक्रांत मैसी और राजकुमार हिरानी जैसी तमाम अन्य हस्तियां थीं जो राष्ट्रपति भवन में थीं।












Click it and Unblock the Notifications