आखिरी 4 घंटे में सतीश कौशिक के साथ क्या हुआ था? फार्महाउस की पार्टी का वीडियो हुआ वायरल
Satish Kaushik Last Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सतीश कौशिक गुरुग्राम की होली पार्टी में दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे पर होली में मस्ती करने का मूड भी साफ झलक रहा है।

Satish Kaushik Last Video: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर, कॉमेडियन, प्रोड्यसूर और डायरेक्टर सतीश कौशिक के यूं अचानक चले जाने से आम लोगों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी सदमे में है। सतीश कौशिक के निधन की खबर से हर कोई दुखी नजर आ रहै है। जानकारी के अनुसार सतीश कौशिक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। लोग सोशल मीडिया पर सतीश कौशिक के वीडियोज और फोटोज शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच सतीश कौशिक का गुरुग्राम के पुष्पांजलि फार्महाउस का आखिरी वीडियो सामने आया है जिसमें वह सफेद कुर्ते पजामे में होली पार्टी करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा दिवंगत एक्टर के मैनेजर का बयान भी सामने आया है जिसके बाद ये पता चला है कि सतीश कौशिक के आखिरी 4 घंटे कैसे बीते थे।
फार्महाउस का वीडियो हुआ वायरल
सतीश कौशिक का गुरुग्राम के पुष्पांजलि फार्महाउस का आखिरी वीडियो सिर्फ कुछ सेकंड का ही है लेकिन ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सतीश कौशिक गुरुग्राम की होली पार्टी में दिखाई दे रहे हैं। वह सफेद कुर्ते पजामे में एकदम हेल्दी नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके चेहरे पर होली में मस्ती करने का मूड भी साफ झलक रहा है।
होली पार्टी मनाते नजर आए एक्टर
वीडियो में सतीश कौशिक दोस्तों के साथ खूब इन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। वह बॉलीवुड के गानों पर डांस भी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सतीश कौशिक का ये आखिरी वीडियो बताया जा रहा है जिसमें वह मस्ती के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

सतीश कौशिक ने पार्टी में किया डांस
आपको बता दें कि सतीश कौशिक गत 8 मार्च को गुरुग्राम में दोस्तों के फार्महाउस पर पार्टी करने के लिए पहुंचे थे। इससे ठीक एक दिन पहले यानी 7 मार्च को उन्होंने मुंबई में जावेद अख्तर और शबाना आजमी के घर की होली पार्टी की थी। वहां वह कई सेलेब्स से मिले थे और तस्वीरें भी खिंचवाई थीं। वहीं गत 8 मार्च को सतीश कौशिक गुरुग्राम के फार्महाउस में दोस्तों के साथ पार्टी करने में बिजी थे।

सतीश कौशिक के मैनेजर ने दिया ये बयान
सतीश कौशिक के मैनेजर संतोष राय ने बताया- रात 10:30 बजे के आसपास सतीश कौशिक सोने चले गए थे। तब तक सबकुछ ठीक था। वह आराम से अपने कमरे में सोने गए थे। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने मुझे बुलाया और बताया कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है और वह बेचैनी सी महसूस कर रहे हैं।
'रात में सीने में हो रहा था दर्द'
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देर रात करीब 12:10 बजे के आसपास सतीश कौशिक ने अपने मैनेजर को कमरे में बुलाया। मैनेजर संतोष राय तुरंत उनके पास पहुंचे। सतीश कौशिक ने अपने मैनेजर को बताया कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और सीने में दर्द भी हो रहा था। इसके बाद सतीश कौशिक के मैनेजर अपनी टीम के साथ उन्हें फार्महाउस के नजदीक के गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल लेकर गए थे। अस्पताल के गेट पर ही एक्टर की मौत हो गई थी।
सतीश कौशिक को आया था हार्ट अटैक
सतीश कौशिक के मैनेजर के बयान के अनुसार एक्टर के साथ अचानक ही ये सब हो गया इसलिए कोई कुछ समझ नहीं पाया। डॉक्टरों ने सतीश कौशिक की जांच की तो पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। मैनेजर ने साफ बताया कि होली के पूरे दिन सतीश कौशिक बिल्कुल फिट नजर आ रहे थे। वह पार्टी में काफी खुश दिखाई दे रहे थे और खूब मस्ती भी कर रहे थे। एक्टर ने कुछ उल्टा सीधा नहीं खाया था। होली खेलने के बाद भी वह एकदम ठीक नजर आ रहे थे। वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए थे।












Click it and Unblock the Notifications