गणपति बप्पा के पंडाल में क्या हुआ आराध्या बच्चन के साथ? ऐश्वर्या राय हुईं हैरान, मां-बेटी का वीडियो हुआ वायरल
Aaradhya Bachchan: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय हर साल मुंबई के मशहूर जीएसबी गणपति पंडाल में बप्पा के दर्शन करने के लिए पहुंचती हैं। इस बार भी वह अपनी लाडली बेटी आराध्या बच्चन के साथ गणेशोत्सव के मौके पर पंडाल में नजर आई थीं।
गणपति बप्पा के पंडाल में नजर आईं ऐश्वर्या-आराध्या
ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या बच्चन के साथ गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनकी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन भक्तों की भीड़ के बीच से गुजरते हुए पंडाल में एंट्री करते हैं।

आराध्या बच्चन के लुक ही हो रही आलोचना
-मां-बेटी की जोड़ी चेहरे पर मुस्कान लिए हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन करती दिखीं। पंडाल में प्रवेश करने से पहले उन्होंने वहां मौजूद कुछ फैंस के साथ सेल्फी लेने के लिए भी समय निकाला।
-हालांकि, सोशल मीडिया पर जहां कई लोग ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन की मौजूदगी की तारीफ करते दिखाई दिए, वहीं कुछ यूजर्स ने आराध्या के लुक्स और हेयरस्टाइल को लेकर जमकर कमेंट्स किए हैं।
लोगों ने आराध्या के हेयरस्टाइल पर किए ऐसे कमेंट्स
-एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- आराध्या इतनी अजीब क्यों लग रही है? वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- प्लीज हेयरस्टाइल बदल दो इसका। कुछ लोगों ने तो आराध्या बच्चन की तुलना ऐश्वर्या राय से करते हुए उनकी खूबसूरती पर भी टिप्पणी कर दी है। ज्यादातर प्रतिक्रियाएं उनके हेयरकट को लेकर देखने को मिल रही हैं।
-दरअसल लोगों का कहना है कि ऐश्वर्या राय खुद कितनी सुंदर हैं और उनकी 14 साल की बेटी आराध्या का हेयरस्टाइल बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। लोगों की मानें तो आराध्या पर ये हेयरस्टाइल बिल्कुल सूट नहीं करता है। वहीं गणपति बप्पा के मंडप में आराध्या बच्चन भी अपने लुक को लेकर ज्यादा खुश नजर नहीं आ रही थीं।
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय की शादी
-आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरें चर्चा में थीं। लेकिन हाल ही में दोनों को साथ देखा गया, जिससे इन अफवाहों पर विराम लग गया है। ऐश्वर्या और अभिषेक कुछ दिन पहले ही आराध्या के स्कूल के वार्षिक समारोह में अमिताभ बच्चन के साथ शामिल हुए थे। इसके अलावा ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक बच्चन के 49वें जन्मदिन पर उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं भी दी थीं।
-जानकारी के अनुसार ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में शादी की थी। वहीं साल 2011 में उनकी बेटी आराध्या का जन्म हुआ था। बेटी के जन्म के बाद से ही ऐश्वर्या राय उसकी परवरिश में ही बिजी नजर आती हैं। यही कारण है कि वह आजकल फिल्मों से भी दूर नजर आ रही हैं।
-
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications