मुश्ताक खान किडनैपिंग केस में कब क्या-क्या हुआ? सुनील पाल के अपहरण से जुड़ रहा कनेक्शन
Mushtaq Khan Kidnapping Case: मशहूर कॉमेडियन और एक्टर सुनील पाल के अपहरण की खबरों के बाद अब बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान के अपहरण का मामला भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में बिजनौर पुलिस ने अपरहण कर्ताओं के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है।
मुश्ताक खान के किडनैपिंग मामले में पुलिस का बयान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस संबंध में एक वीडियो जारी कर पूरे मामले की जांच करने को लेकर बयान जारी किया है। वहीं मुश्ताक खान के बिजनेस पार्टनर शिवम यादव ने एबीपी न्यूज से बात कर इस पूरे घटना की जानकारी दी है।

मुश्ताक खान के बिजनेस पार्टनर ने बताई पूरी घटना
मुश्ताक खान के बिजनेस पार्टनर शिवम यादव उस समय मुश्ताक खान के साथ मेरठ में ही मौजूद थे जब पुलिस ने एक्टर से इस पूरे मामले की पूछताछ की थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक्टर मुश्ताक शेख को एक इवेंट में शामिल होने और कुछ लोगों को सम्मानित करने के बहाने मुंबई से मेरठ बुलाया गया था और फिर अपहरणकर्ताओं ने उन्हें किडनैप कर बंधक बना लिया था।
किडनैपर्स ने मुश्ताक खान के लिए फ्लाइट की टिकट बुक कराई थी
वहीं मुश्ताक खान के बिजनेस पार्टनर शिवम यादव ने बताया कि किडनैपर्स ने मुश्ताक खान के लिए मुंबई से दिल्ली की फ्लाइट की टिकट बुक कराई थी और फिर उन्हें एयरपोर्ट पर लेने के लिए एक स्कॉर्पियो भी पहुंची थी। जानकारी के अनुसार बाद में स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठे मुश्ताक खान को उतारकर दूसरी कार में बैठाया गया था।
एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी
शिवम यादव ने आगे बताया कि दिल्ली से मेरठ जाने के रास्ते में उनकी गाड़ी में कुछ और लोग चढ़ गए थे, जिसका एक्टर ने विरोध भी किया था। इसके बाद गाड़ी में मौजूद लोगों ने एक्टर को बंधक बना लिया था और उनसे एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। उनके क्रेडिट कार्ड से किडनैपर्स ने 2 लाख रुपये जबरन निकलवाए थे।
स्कॉर्पियो से हुई थी मुश्ताक खान की किडनैपिंग
बताया जा रहा है कि जिस स्कॉर्पियो से सुनील पाल को किडनैप किया गया था, उसी स्कॉर्पियो का इस्तेमाल मुश्ताक खान की किडनैपिंग के लिए भी किया गया था। किडनैपर्स ने मुश्ताक खान को उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक जगह पर बंधक बनाकर रखा था। वहीं कुछ लोगों के नशे में होने और सोने के बाद मौका देखकर मुश्ताक खान किडनैपर्स के चंगुल से भाग निकले थे और अपनी जान बचाई थी।
मुश्ताक खान को एडवांस में कुछ पेमेंट भी किया था
वहीं पुलिस ने अपने बयान में बताया है कि मुश्ताक खान को जिन लोगों ने इवेंट में बुलाया था उन्होंने एक्टर को एडवांस में कुछ पेमेंट भी किया था। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद अब तक तीन टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं और जल्द ही सच सबके सामने होगा।
23 नवंबर 2024 को मुश्ताक खान बिजनौर से भागे थे
आपको बता दें कि मुश्ताक खान के बिजनेस पार्टनर शिवम यादव की शिकायत पर ही पुलिस में ये केस दर्ज करवाया गया है। ये मामला गत 20 नवंबर 2024 का है और गत 23 नवंबर 2024 को मुश्ताक खान बिजनौर से भागने में सफल हुए थे। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले को लेकर मुश्ताक खान से मेरठ में पूछताछ की थी और ये पूछताछ 12 दिसंबर 2024 देर शाम तक की गई थी।
-
'जरा सी भी शर्म नहीं', Nora Fatehi के गाने पर भड़कीं BJP सांसद कंगना रनौत, खुलेआम कही ऐसी बात -
भोजपुरी के ये 3 गाने हैं 'बदनाम', सुनते ही कान कर लेंगे बंद, खुलेआम नहीं हेडफोन लगाकर सुनना -
Nora Fatehi के 'सरके चुनरिया' गाने पर सरकार का बड़ा एक्शन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कह दी ऐसी बात -
57 की उम्र में फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उतारे सारे कपड़े, फिर शेयर की ऐसी तस्वीर, क्यों करना पड़ा ऐसा काम? -
अश्लील गाने पर नोरा फतेही का जबर डांस, 'सरके चुनर तेरी सरके' पर क्यों हो रहा बवाल? बौखलाए लोग -
'मैं कुछ खाकर मर जाऊंगी', Monalisa की मां हुईं परेशान, मुस्लिम मर्द से शादी पर काटा ऐसा बवाल, अब क्या होगा? -
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है', क्यों भड़के 'निरहुआ'? नोरा फतेही के गाने ने खड़ा किया नया विवाद -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Love Story: गर्भवती हैं टीवी की 'ईशी मां'? शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति?












Click it and Unblock the Notifications