Mahesh Babu ने उड़ाई बॉलीवुड की धज्जियां, तो Mukesh Bhatt ने दिया ये जवाब
महेश बाबू के बॉलीवुड वाले बयान से सोशल मीडिया पर बवाल मचा है। वहीं उनके इस बयान पर अब मुकेश भट्ट का रिएक्शन सामने आया है।
मुंबई, 11 मई: साउथ के कई एक्टर धीरे-धीरे बॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं। इसी को लेकर कई सालों से चर्चा चल रही थी कि, साउथ फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू बॉलीवुड में कब एंट्री करेंगे। लेकिन, महेश बाबू के इस बयान से साफ हो गया कि, वह बॉलीवुड में फिलहाल नहीं आना चाहते। दरअसल, उन्होंने बॉलीवुड को लेकर कहा कि, उन्हें बॉलीवुड अफॉर्ड नहीं कर सकता। वहीं उनके इस बयान पर अब मुकेश भट्ट का रिेएक्शन सामने आया है।

महेश बाबू के बॉलीवुड बयान पर बोले मुकेश भट्ट
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू के बॉलीवुड में एंट्री को लेकर कई सालों से चर्चा चल रही है। लेकिन, महेश बाबू ने हाल ही में बॉलीवुड को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि, बॉलीवुड उन्हें अफॉर्ड नहीं कर सकता। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। वहीं उनके इस बयान के बाद अब मुकेश भट्ट ने इसका जवाब दिया है।

'मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं'
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, महेश बाबू की इस टिपप्णी पर मुकेश भट्ट ने कहा कि, "अगर बॉलीवुड उनकी कीमत नहीं चुका सकता, तो बहुत अच्छा। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। मैं सम्मान करता हूं कि वह कहां से आते हैं। उनके पास प्रतिभा है। वह एक बहुत ही सफल अभिनेता हैं और हमारी फिल्मों की संतुष्टि के मामले में वह जो हासिल करना चाहते हैं, उसे ध्यान में रखते हुए, अगर बॉलीवुड उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता है, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।

बॉलीवुड को लेकर महेश बाबू ने क्या बोला?
दरअसल, एक बॉलीवुड डेब्यू को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, "मुझे कई सारी हिंदी फिल्मों से ऑफर आए हैं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि, मुझे बॉलीवुड अफॉर्ड कर पाएंगे। मुझे इस इंडस्ट्री में काम करके अपनी वक्त बर्बाद नहीं करना है।" उनकी इस टिप्पणी के बाद से वह सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications