रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने धर्मेंद्र को लेकर ये क्या कह दिया? शेयर की ऐसी फोटो, '21' से क्यों जुड़ा कनेक्शन?
Rajnath Singh On Dharmendra: हिंदी सिनेमा के दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की बहुप्रतीक्षित और संभावित आखिरी फिल्म 'इक्कीस' रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। देशभक्ति से भरपूर इस फिल्म की हाल ही में नई दिल्ली में एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिरकत की थी।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने धर्मेंद्र के लिए कही ऐसी बात
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने धर्मेंद्र की फिल्म 'इक्कीस' देखी और इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। आपको बता दें कि ये फिल्म साल 1971 के भारत-पाक युद्ध के वीर नायक सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है जिन्हें मात्र 21 वर्ष की उम्र में परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

रक्षा मंत्री ने किया फिल्म 'इक्कीस' का रिव्यू
-फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मूवी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इसकी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है- फिल्म 'इक्कीस' अरुण खेत्रपाल की बहादुरी, जोश और देशभक्ति की प्रेरणादायक कहानी को दर्शाती है। ये हमारी भारतीय सेना के अदम्य साहस और बलिदान का उत्सव है।
-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि फिल्म के कलाकारों के साथ उनकी अच्छी बातचीत हुई है और उन्होंने पूरी टीम को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
अरुण खेत्रपाल के परिवार को मिला सम्मान
-इस खास मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अरुण खेत्रपाल के परिवार और उनके टैंक क्रू के परिजनों को भी सम्मानित किया। ये पल न सिर्फ भावुक था बल्कि देश के लिए बलिदान देने वाले जवानों को याद करने का एक सशक्त मंच भी बना।
-फिल्म 'इक्कीस' के जरिए बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रहे हैं। अगस्त्य इस फिल्म में अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभा रहे हैं। उनके अभिनय को लेकर पहले से ही दर्शकों और इंडस्ट्री में खास उत्सुकता देखी जा रही है।
-वहीं धर्मेंद्र इस फिल्म में एक अहम किरदार में नजर आएंगे। माना जा रहा है कि ये उनकी आखिरी सिनेमाई प्रस्तुति हो सकती है जिससे फिल्म का भावनात्मक महत्व और भी बढ़ जाता है।
फिल्म की दमदार स्टारकास्ट और मजबूत निर्देशन
फिल्म 'इक्कीस' में जयदीप अहलावत सहित कई बेहतरीन कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है जो अपनी अलग कहानी कहने की शैली के लिए जाने जाते हैं। वहीं फिल्म को दिनेश विजन ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म देशभक्ति, साहस और बलिदान की कहानी को बड़े पर्दे पर प्रभावशाली ढंग से पेश करने का दावा करती है।
फिल्म 'इक्कीस' की रिलीज डेट बदली
-पहले फिल्म 'इक्कीस' को 25 दिसंबर 2025 यानी क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाना था लेकिन इस समय बड़े पर्दे पर रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' का जादू चल रहा है। इसके साथ ही साउथ की सुपरहिट फिल्म 'अखंडा पार्ट 2' भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। वहीं हॉलीवुड फिल्म 'अवतार-फायर एंड ऐश' भी लोगों के बीच अच्छी खासी पॉपुलैरिटी हासिल कर रही है।
- ऐसे में फिल्म 'इक्कीस' के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को बदलने का फैसला किया है। अब ये फिल्म आगामी 1 जनवरी 2026 (नए साल के मौके पर) सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
बॉक्स ऑफिस पर मिल सकता है देशभक्ति का फायदा
-ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि रक्षा मंत्री की सराहना, सच्ची युद्ध गाथा, धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म और नए साल की रिलीज, ये सभी फैक्टर मिलकर फिल्म को दर्शकों का मजबूत समर्थन दिला सकते हैं।
-फिल्म 'इक्कीस' सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक ऐसे वीर सपूत की कहानी है जिसने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। नए साल की शुरुआत में ये फिल्म दर्शकों के लिए प्रेरणा, गर्व और देशभक्ति का संदेश लेकर आ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications