'लक्षद्वीप' को लेकर ये क्या बोल गए अमिताभ बच्चन, कहा- हमारी आत्मनिर्भरता पे आंच मत डालिये नहीं तो....
Amitabh Bachchan: इस समय चारों तरफ मालदीव और लक्षद्वीप को लेकर कई तरह की बातें हो रही है। लक्षद्वीप और मालदीव पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक हॉट टॉपिक बना हुआ है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस चर्चा में जमकर हिस्सा ले रहे हैं और बयानबाजी कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब अमिताभ बच्चन ने भी लक्षद्वीप को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है।
अमिताभ बच्चन का पोस्ट हुआ वायरल
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग का ट्वीट शेयर किया है और लिखा है- हम भारत हैं और आत्मनिर्भर हैं। हमारी आत्मनिर्भरता पर आंच मत डालिए। अमिताभ बच्चन का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अमिताभ बच्चन ने कही अपने मन की बात
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन फिल्मों के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अपना मत इंटरनेट पर अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। बिग बी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है- वीरू पाजी... ये बहुत प्रासंगिक है और हमारी धरती की सही भावना के अनुरूप है। हमारे अपने लोग सबसे अच्छे हैं। मैं लक्षद्वीप और अंडमान गया हूं और वह आश्चर्यजनक रूप से सुंदर जगह हैं। खूबसूरत पानी के तट और अंडरवॉटर का एक्सपीरियंस तो शानदार है।
बिग बी ने लिखा- हम भारत हैं, हम आत्मनिर्भर हैं
इसी ट्वीट में अमिताभ बच्चन ने भारत के आत्मनिर्भर होने और उस पर आंच नहीं डालने की बात भी लिखी है। उन्होंने आगे लिखा- हम भारत हैं, हम आत्मनिर्भर हैं, हमारी आत्मनिर्भरता पर आंच मत डालिए। जय हिंद। अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर लोग जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं।
वीरेंद्र सहवाग ने शेयर कीं खूबसूरत फोटोज
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया पर भारत के आईलैंड लक्षद्वीप की खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। वीरेंद्र सहवाग ने लिखा है- चाहे वो उडुपी के खूबसूरत समुद्र तट हों, पोंडी में पैराडाइज बीच, अंडमान में नील और हैवलॉक। हमारे देश में कई अन्य खूबसूरत समुद्र तट हैं।
वीरेंद्र सहवाग ने लिखी ऐसी बात
वीरेंद्र सहवाग ने आगे लिखा है- भारत में ऐसे कई अनजान जगहें हैं, जिनमें कुछ बुनियादी ढांचे के समर्थन के साथ बहुत ज्यादा संभावनाएं हैं। उन्होंने ये कहा है कि भारत सभी आपदाओं को अवसर में बदलना जानता है और ये वैसा ही अवसर है। इन जगहों को टूरिस्टों के लिए आकर्षक बनाया जाए और इससे अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।
इन बॉलीवुड सेलेब्स ने किया पोस्ट
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और वीरेंद्र सहवाग के अलावा सलमान खान, अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, कंगना रनौत, सारा अली खान, जाह्नवी कपूर, टाइगर श्रॉफ, सारा अली खान सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स ने लक्षद्वीप को लेकर पोस्ट शेयर किया है और इसकी खूबसूरत लोकेशन्स की तारीफ की है।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications