Aaradhya को लेकर मां ऐश्वर्या राय ये क्या बोल गईं? कहा- 'न अमिताभ, न अभिषेक, मुझे मेरी बेटी ही'
Aishwarya Rai On Aaradhya: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय न सिर्फ अपनी फिल्मों और ग्लैमर के लिए जानी जाती हैं, बल्कि एक मां के रूप में उनकी जिम्मेदारियां और समर्पण भी सभी के लिए मिसाल हैं।
बेटी की जन्म के बदल गया एक्ट्रेस का जीवन
नवंबर 2011 में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के घर बेटी आराध्या बच्चन का जन्म हुआ था। तभी से ऐश्वर्या राय का जीवन और उनकी प्राथमिकताएं पूरी तरह बदल गई थीं।

'मैं कई जिम्मेदारियां निभा रही हूं'
बेटी आराध्या बच्चन के जन्म के बाद ऐश्वर्या राय की जिंदगी का फोकस बदल गया। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि जिम्मेदारियां उठाना उनके जीवन का हिस्सा बचपन से ही रहा है। 18 साल की उम्र से ही वह कई भूमिकाएं निभा रही थीं, लेकिन मां बनने के बाद उनकी सोच और प्राथमिकताओं में बड़ा बदलाव आया।
'आराध्या पहले आती है, बाकी सब लोग बाद में'
-ऐश्वर्या राय बताती हैं कि उनका दिन सुबह 5.30 बजे से शुरू होता है। हालांकि आराध्या के आने के बाद उनकी दिनचर्या पूरी तरह बेटी के इर्द-गिर्द घूमने लगी है। उन्होंने साफ कहा- आराध्या मेरी सबसे पहली प्राथमिकता है। उसके बाद बाकी चीजें आती हैं, चाहे वो अभिषेक हों या परिवार के अन्य सदस्य। सभी जरूरी हैं, लेकिन आराध्या से ज्यादा कोई नहीं।
-सुपरस्टार परिवार से होने के बावजूद ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन चाहते हैं कि आराध्या का बचपन सामान्य रहे। ऐश्वर्या ने कहा है- हम घर का माहौल सामान्य रखने की कोशिश करते हैं। आराध्या अक्सर गाना और डांस करती रहती है। कभी मेरे गानों पर, तो कभी अपने पिता या दादा के गानों पर। ये सब बहुत स्वाभाविक और सामान्य है।
'आराध्या के पास एक नैनी है'
-ऐश्वर्या राय ने बताया कि बिजी शेड्यूल के चलते आराध्या के पास एक नैनी है। हालांकि कई लोगों ने उन्हें दो नैनी रखने की सलाह दी थी, लेकिन ऐश्वर्या मानती हैं कि वह अपनी बेटी की देखभाल खुद करना पसंद करती हैं।
-ऐश्वर्या राय ने कहा- मुझे आराध्या के लिए सबकुछ खुद करना अच्छा लगता है, भले ही काम की वजह से हमेशा ऐसा संभव नहीं हो पाता। इसके अलावा ऐश्वर्या राय की मां भी अक्सर उनकी मदद करती हैं। जब ऐश्वर्या शूटिंग या किसी कार्यक्रम में व्यस्त होती हैं, तो नानी आराध्या का ख्याल रखती हैं।
'हर कामकाजी महिला एक हीरो है'
-ऐश्वर्या राय का मानना है कि हर गृहिणी जो साथ ही कामकाजी भी है, वास्तव में एक हीरो है। उन्होंने कहा- कई बार समय और जिम्मेदारियों में तालमेल बिठाना बेहद मुश्किल होता है, लेकिन यही असली शक्ति है।
-कुल मिलाकर, ऐश्वर्या राय बच्चन की जिंदगी इस बात का प्रमाण है कि चाहे कोई कितना भी सफल क्यों न हो, मां बनने के बाद बेटी की खुशी और देखभाल ही सबसे बड़ी उपलब्धि होती है।












Click it and Unblock the Notifications