Weekend Ka Vaar Update: 6 हफ्ते बाद गौरव खन्ना को मिला सलमान का साथ, भाईजान के निशाने में आई ये कंटेंस्टेंट
Weekend Ka Vaar Update: बिग बॉस 19 के आज के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान का गुस्सा देखने को मिलेगा। इस बार उन्होंने कई कंटेस्टेंट्स को फटकार लगाई, जिसमें नीलम का नाम सबसे ऊपर रहा। हाल ही में रिलीज़ हुए प्रोमो में सलमान, नीलम से प्लेग्राउंड टास्क को लेकर तीखे सवाल करते नजर आ रहे हैं।

"आपकी राय का कोई असर नहीं दिखता" - सलमान खान
सलमान खान ने नीलम को फटकार लगाते हुए कहा कि वह घर की ऐसी सदस्य हैं जिनकी राय का कोई खास महत्व नहीं है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि नीलम का गेम अब तक बहुत कमजोर रहा है और वह सिर्फ तान्या के साथ नजर आती हैं। उम्मीद है कि सलमान की यह खरी-खोटी सुनने के बाद नीलम अपने गेम में सुधार लाएंगी।
ज़ीशान कादरी हुए घर से बाहर
आज के एपिसोड में एक बड़ा एविक्शन भी देखने को मिलेगा। इस हफ्ते ज़ीशान कादरी को घर से बाहर होना पड़ा। उन्हें पिछले टास्क के बाद नॉमिनेट किया गया था और इस बार उन्हें सबसे कम वोट मिले। एविक्शन के दौरान ज़ीशान काफी भावुक नजर आए और सभी घरवालों से गले मिलते हुए अलविदा कहा।
अब क्या बदलेगा घर का माहौल?
सलमान खान की इस कड़ी फटकार और ज़ीशान के एविक्शन के बाद घर का माहौल पूरी तरह से बदल सकता है। दर्शकों को आने वाले हफ्तों में कंटेस्टेंट्स के बीच नए समीकरण देखने को मिल सकते हैं। अब देखना होगा कि नीलम अपने गेम में कितनी मजबूती लाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications