वेब सीरीज के दुनिया की फेमस एक्ट्रेस मानवी गागरू ने की गुपचुप शादी, जानते हैं कौन हैं उनके पति कुमार वरुण?

Maanvi Gagroo Wedding: एक्ट्रेस मानवी गागरू ने अपने बॉयफ्रेंड कुमार वरुण के साथ कोर्ट मैरिज की है। शादी करने के बाद मानवी ने सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग फोटोज शेयर की हैं।

maanvi gagroo

Maanvi Gagroo Wedding: वेब सीरीज की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस मानवी गागरू इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। खबर है कि कुमार वरुण से शादी कर ली है। दोनों के गुपचुप तरीके से शादी करने के बारे में लोग जमकर चर्चा कर रहे हैं। 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' और 'ट्रिपलिंग' जैसी सुपरहिट वेब सीरीज से लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाने वाली एक्ट्रेस मानवी गागरू आज यानी 23 फरवरी 2023 को बड़े ही प्राइवेट तरीके से अपने प्यार के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं।

मानवी गागरू ने की कोर्ट मैरिज

मानवी गागरू ने की कोर्ट मैरिज

आपको बता दें कि एक्ट्रेस मानवी गागरू ने अपने बॉयफ्रेंड कुमार वरुण के साथ कोर्ट मैरिज की है। शादी करने के बाद मानवी ने सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग फोटोज शेयर की हैं। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। आम लोगों से लेकर सेलब्स तक मानवी को जिंदगी की इस नई शुरुआत के लिए जमकर बधाई दे रहे हैं।

कुमार वरुण से की गुपचुप शादी

मानवी गागरू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुमार वरुण के साथ अपनी प्रावेट शादी की कई फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने अपनी शादी के खास मौके पर लाल रंग की साड़ी पहन रखी थीं। इसके अलावा उन्होंने लाल साड़ी के साथ लाल रंग का दुपट्टा भी कैरी किया था। वहीं उनके पति कुमार वरुण ने ऑफ-वाइट कलर की शेरवानी पहनी हुई थी।

सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की तस्वीरें

सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की तस्वीरें

अपनी शादी की फोटोज को शेयर करते हुए मानवी गागरू ने कैप्शन में लिखा है- हमारे करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में आज 23-02-2023 तारीख पर हमने इसे इस तरह से ऑफिशियल बना दिया। एक साथ शुरू हुई हमारी इस जर्नी के लिए हमें आशीर्वाद दें। लोग इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और इन पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

गत 13 जनवरी को हुई थी सगाई

आपको बता दें कि मानवी गागरू ने गत 13 जनवरी 2023 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ही अपनी सगाई के बारे में लोगों को बताया था। उन्होंने एंगेजमेंट की अंगूठी फ्लॉन्ट करते हुए कैप्शन में लिखा था- तो ये हुआ। इसके साथ उन्होंने इंगेजमेंट वाली रिंग वाला इमोजी भी बनाया था। हालांकि उस समय मानवी ने अपने पति कुमार वरुण के बारे में कोई खुलासा नहीं किया था।

14 फरवरी को किया था मंगेतर का खुलासा

गत 14 फरवरी 2023 को यानी वैलेंटाइन्स डे पर मानवी गागरू ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि कुमार वरुण उनके मंगेतर हैं और जल्द ही वो दोनों शादी करने वाले हैं। मानवी ने बताया था कि ये शादी बिल्कुल प्राइवेट होगी जिसमें सिर्फ उन दोनों के परिवार वाले और खास दोस्त शामिल होंगे।

कॉमेडियन और राइटर हैं मानवी के पति

जानकारी के अनुसार मानवी गागरू के पति कुमार वरुण एक कॉमेडियन और राइटर हैं। वह ऑल इंडिया बकचोद के कॉमेडी स्कैच के लिए काफी मशहूर हैं। इसके अलावा वह जाकिर खान के साथ प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'चाचा विधायक हैं हमारे' में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने 'क्विजिंग विद द कॉमेडियन' नाम के एक क्विज शो भी होस्ट किया था जो लॉकडाउन के टाइम पर काफी फेमस हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+