Watch Video: शिव भक्त बन अमरनाथ यात्रा पर निकलीं सारा अली खान, वीडियो हो रहा है वायरल
Sara Ali Khan Amarnath Yatra: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान न सिर्फ अपनी चुलबुली एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं बल्कि अपनी ट्रैवलिंग के लिए भी काफी मशहूर हैं। वह अक्सर धार्मिक यात्रा पर निकल जाती हैं। सारा अली खान कभी केदारनाध धाम की यात्रा करती नजर आती हैं तो कभी सावन के महीने में उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती में शामिल होती दिखाई देती हैं। इसी कड़ी में अब सारा अली खान अमरनाथ यात्रा पर निकली हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सारा अली खान अमरनाथ यात्रा करती नजर आ रही हैं। सारा अली खान के वायरल वीडिया में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस पहाड़ी रास्तों पर चल रही हैं और वह सुरक्षा घेरे से घिरी हुई नजर आ रही हैं।
अमरनाथ यात्रा पर सारा अली खान
फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' की सफलता के बाद सारा अली खान एक और तीर्थ यात्रा पर निकल पड़ी हैं। एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अमरनाथ यात्रा पर नजर आ रही हैं। उन्हें सुरक्षा घेरे के साथ अमरनाथ गुफा के इलाकों में ट्रैकिंग करते देखा जा सकता है।

शिव भक्तों के लिए बहुत कठिन है ये यात्रा
आपको बता दें कि हिंदू आस्था में अमरनाथ यात्रा का बहुत महत्व है। देशभर के शिव भक्त पवित्र गुफा में बर्फ से बने भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने के लिए एक कठिन यात्रा करते हैं। इस बर्फ के शिवलिंग को ही भगवान शिव का स्वरूप माना जाता है। यह वार्षिक तीर्थयात्रा देश के सभी कोनों में रहने वाले भोलेनाथ के भक्तों को आकर्षित करती है।
सारा ने कहा- मुझे मंदिर में शांति मिलती है
सारा अली खान ने हाल ही में बताया था कि उन्हें मंदिरों की यात्रा के दौरान काफी शांति मिलती है। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा था- लोगों को अक्सर ट्रोल करने की आदत होती है। लेकिन इससे मुझ पर कोई असर नहीं होता है बल्कि मेरा मनोरंजन होता है। मेरे मंदिर जाने को लेकर लोग मुझे ट्रोल करते हैं पर मुझे कोई आपत्ति नहीं है। जरूरी ये है कि मेरा काम बोलना चाहिए।
'मंदिर जाना मेरी निजी पसंद है'
सारा अली खान ने उस इंटरव्यू में आगे कहा था- आपको अच्छा लगेगा, तो ठीक है, नहीं लगेगा, तो ऐसा नहीं है कि मैं मंदिर नहीं जाऊंगी। यह मेरी निजी पसंद है। मुझे मंदिर जाने से कोई नहीं रोक सकता है। मुझे मंदिर जाकर भगवान से प्रार्थना करने में शांति मिलती है। मैं भगवान को धन्यवाद कहने के लिए जाती हूं। सारा अली खान जल्द ही 'ऐ वतन मेरे वतन', 'मेट्रो... इन दिंनो' और 'मर्डर मुबारक' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications