Watch Video: एयरपोर्ट से अलग-अलग बाहर निकले विक्की कौशल और कैटरीना कैफ, आखिर क्या हुई बात
Katrina Kaif and Vicky Kaushal Video: एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कैटरीना कैफ एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए अपनी कार की तरफ जाती नजर आ रही हैं।

Katrina Kaif and Vicky Kaushal Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और उनके पति एक्टर विक्की कौशल गत 14 मार्च को देर रात मुंबई लौटे। मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए कैटरीना कैफ और विक्की कौशल कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालांकि दोनों एक ही कार में एयरपोर्ट से घर के लिए रवाना हुए लेकिन उन्हें एयरपोर्ट के अंदर से अलग-अलग बाहर आते देखा गया था।
कैटरीना कैफ का जलवा
पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कैटरीना कैफ एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए अपनी कार की तरफ जाती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैटरीना ने ग्रे टी-शर्ट, काली पैंट और जूते पहन रखे थे। उन्होंने डार्क सनग्लासेस पहने रखे थे और फेस मास्क भी लगा रखा था। कैटरीना ने अपने कई फैन्स के साथ जमकर सेल्फी भी खिंचवाई।
विक्की कौशल का स्वैग
वहीं कैटरीना कैफ के पति विक्की कौशल सफेद टी-शर्ट, ग्रे हुडी, काली पैंट और स्नीकर्स में नजर आ रहे थे। उन्होंने सनग्लासेस लगा रखे थे, टोपी पहन रखी थी और एक बैकपैक कैरी किया हुआ थी। विक्की कौशल भी अपने फैंस को देखकर रुके, मुस्कुराए और तस्वीरें भी खिंचवाईं। देखें वीडियो-
फैंस ने वीडियो पर किए ऐसे कमेंट्स
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा है- एयरपोर्ट लुक का कोई शो ऑफ नहीं होता, सभी स्टार्स आरामदायक कपड़ों में नजर आते हैं। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को लंबे समय के बाद एकसाथ स्पॉट किया गया है। दोनों बिल्कुल नॉर्मल लगे...एकदम स्वीट कपल। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- दुनिया की सबसे खूबसूरत जोड़ी। वहीं एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है- लंबे समय बाद दोनों को एकसाथ देखा गया। एक शख्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- भारत की सबसे प्यारी और सबसे खूबसूरत जोड़ी, हमने आपको बहुत याद किया, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।
विक्की कौशल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म सैम बहादुर में नजर आएंगे। ये फिल्म भारत के युद्ध नायक और पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर आधारित है। इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख नजर आएंगी। ये फिल्म आगामी 1 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्में
विक्की कौशल एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान और तृप्ति डिमरी दिखाई देंगी। हालांकि फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है लेकिन शूटिंग जारी है। वहीं कैटरीना कैफ जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर 3 में दिखाई देंगी। इसके अलावा कैटरीना कैफ डायरेक्टर श्रीराम राघवन की फिल्म मेरी क्रिसमस में साउथ के फेमस एक्टर विजय सेतुपति के साथ नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications