Watch Video: अंबानी की पार्टी में बनारसी पान खाते नजर आए शाहरुख खान, वीडियो में दिखी ऐसी हरकत
Shah Rukh Khan Paan Video: अंबानी की पार्टी में शाहरुख खान को बनारसी पान खाते हुए देखा गया है। उनका ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Shah Rukh Khan Paan Video: कुछ दिनों पहले ही मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) की ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के कई सितारे शामिल हुए थे। इस ग्रैंड इवेंट की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इसी कड़ी में अब बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह पार्टी के मेन्यू में मौजूद बनारसी पान का मजा लेते नजर आ रहे हैं।
शाहरख खान ने लिया बनारसी पान का मजा
इस इवेंट में शाहरुख खान को बनारसी पान खाते हुए देखा गया है। उनका ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बॉलीवुड बबल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहरुख खान का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पान खाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान ने ब्लैक कलर का पठानी कुर्ता पहना हुआ है।
शाहरुख खान का वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में शाहरुख खान मुंह में पान दबाए और हाथ में पान लिए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं शाहरुख खान के फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। देखें वीडियो-
इन फिल्मों में नजर आएंगे शाहरुख खान
आपको बता दें कि शाहरुख खान को आखिरी बार फिल्म 'पठान' में देखा गया था जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। अब जल्द ही शाहरुख खान फिल्म 'जवान' में नजर आने वाले हैं। फिल्म 'जवान' इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा नजर आने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications