Watch Video: रमजान में राखी सावंत ने बोल्ड कपड़ों में किया ये काम, लोग बोले- रोजा रख रही हो तो ये गंदा काम....

Rakhi Sawant Dance Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत ब्लैक डीप नेक टॉप और जींस में जबरदस्त बोल्ड डांस कर रही हैं।

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant Dance Video: इन दिनों सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल आजकल वह रमजान के इस पावन महीने में रोजा रख ररही हैं और 5 वक्त भी नमाज भी पढ़ रही हैं। राखी के अनुसार उन्होंने आदिल खान दुर्रानी से शादी की है जिसके चलते वह इस्लाम धर्म के सभी नियम अच्छे से मान रही हैं। हालांकि अब इस पवित्र महीने में बोल्ड कपड़े पहनकर कैमरे के सामने डांस करके राखी सावंत बुरी तरह से फंस गई हैं। आपको बता दें कि राखी सावंत का एक लेटेस्ट बोल्ड डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देख लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। उन्हें याद दिलवाया जा रहा है कि वह रमजान में रोजा रख रही हैं और अब इस तरह के वीडियो भी बना रही हैं। लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

बोल्ड कपड़ों में राखी सावंत ने किया डांस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत ब्लैक डीप नेक टॉप और जींस में जबरदस्त बोल्ड डांस कर रही हैं। वह 'दुपट्टा मेरा' गाने पर गजब के डांस स्टेप्स से लोगों का ध्यान खींचती नजर आ रही हैं। इस डांस में उनके एक्सप्रेंशस भी काफी जबरदस्त दिखाई दे रहे हैं। वह कभी जमीन पर लेटकर तो कभी दीवार की मदद से बोल्ड स्टेप्स कर रही हैं। हालांकि लोगों को उनका ये डांस बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है और लोग उन्हें जमकर नसीहत दे रहे हैं। देखें राखी का डांस वीडियो-

राखी सावंत का डांस देख लोगों ने दी नसीहत
राखी सावंत के इस लेटेस्ट बोल्ड डांस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- लो आ गई अपने असली केरेक्टर में। वहीं एक शख्स ने लिखा है- आप रमजान में रोजे रखकर ये सब भी करती हैं... प्लीज इस्लाम के नाम पर ये सब ड्रामा मत करो। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- अरे फातिमा आप रोजा रखने के बाद ये सब करती हैं।

राखी सावंत ने की मलाइका की नकल
इससे पहले भी राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। उस वीडियो में राखी बॉलीवुड की नंबर वन आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा की नकल करती नजर आ रही थीं। उस वीडियो को देखने के बाद भी लोग तरह तरह की बातें कर रहे थे। राखी सावंत उस वीडियो में कह रही थीं कि उन्हें मलाइका अरोड़ा के चलने का स्टाइल बहुत पसंद है इसलिए अब से वह उनके जैसे ही चलेंगी। इसके बाद पैपराजी भी उन्हें मलाइका मैम कहकर बुलाने लगते हैं और राखी सावंत भी मलाइका की तरह ही रिएक्ट करने लगती हैं।

राखी वीडियो में कहती हैं- हम दीवाने हैं मलाइका के वॉक के। आज के बाद हम ऐसे ही चलेंगे। इसके बाद राखी सावंत एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की तरह ही चलने लगती हैं। राखी सावंत की चाल देखने के बाद पैपराजी भी उनकी चुटकी लेने लगते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+