ऑस्कर में वीनस विलियम्स की ड्रेस ने दिया धोखा, हाथ से छिपाना पड़ा निजी अंग

न्यूयॉर्क, 31 मार्च। ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी इस बार कई वजहों से चर्चा में रहा। पहले विल स्मिथ और क्रिस रॉक का विवाद सामने आया जिसको लेकर काफी हंगामा हुआ। ऑस्कर पुरस्कार के दौरान स्टार टेनिस खिलाड़ी वीनय विलियम्स उप्स मोमेंट का शिकार हो गईं। इस समारोह में वीनस विलियम्स सफेद रंग की ड्रेस पहन रखी थी, लेकिन इस दौरान उनका निजी अंग ड्रेस से झलकने लगा। वीनस विलियम्स अपनी बहन सेरेना विलियम्स के साथ अवॉर्ड सेरेमनी में बैठी थीं।

वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार

वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार

वीनियस विलियम्स जब अपनी बहन के साथ ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में बैठी थीं तो इस दौरान उन्हे वार्डरोब मालफंक्शन का सामना करना पड़ा। कैमरे में उनकी तस्वीर भी कैद हुई। वीनस विलियम्स की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग शेयर कर रहे हैं। लोग तस्वीर को शेयर करके बता रहे हैं कि कैसे वीनस विलियम्स ने अपने हाथ से वक्षस्थल को ढक रखा है।

 थप्पड़ कांड की वजह से विवादों में आया ऑस्कर

थप्पड़ कांड की वजह से विवादों में आया ऑस्कर

एक यूजर ने ट्वीट करके लिखा, हे भगवान वीनस विलियम्स के स्तन बाहर झल रहे हैं। यह ऑस्कर तो अलग ही स्तर पर चला गया है। लेकिन इस बार का ऑस्कर अवॉर्ड वीनस विलियम्स से ज्यादा उनके दोस्त विल स्मिथ की वजह से चर्चा में है। अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान क्रिस रॉक को विल स्मिथ ने स्टेज पर जाकर थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद वापस कुर्सी पर आकर विल स्मिथ ने चिल्लाते हुए कहा था कि अपने मुंह से मेरी पत्नी का नाम मत लेना। हालांकि विल स्मिथ ने अपने इस बर्ताव के लिए बाद में माफी मांगी थी।

विल स्मिथ ने जीता था ऑस्कर अवॉर्ड

विल स्मिथ ने जीता था ऑस्कर अवॉर्ड

बता दें कि ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान थप्पड़ कांड के बाद विल स्मिथ ने बेस्ट एक्टर का खिताब जीता था। उन्हें किंग रिचर्ड फिल्म में रिचर्ड विलियम्स का किरदार निभाने के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। फिल्म वीनस विलियम्स और सेरेना विलियम्स के कोच रिचर्ड विलियम्स पर बनी है, जिसमे विल स्मिथ ने उनके कोच का किरदार निभाया है। फिल्म को भी बेस्ट पिक्चर की कैटेगरी में शामिल किया गया था। ऑस्कर अवॉर्ड जीतने के बाद विल स्मिथ ने अपनी हरकत के लिए माफी मांगी थी।

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

शो में हिस्सा लेने पहुंची वीनस विलियम्स ने अपनी तस्वीरों को शेयर किया। इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, मैंने अपने दिमाग, शरीर और आत्मा को ट्रेन कर लिया है, जीवन में जो कुछ भी आए उसके लिए मैंने खुद को तैयार कर लिया है। अभी तक मैंने कभी भी यह सपना नहीं देखा था कि एकेडमी अवॉर्ड सेरेमनी में मैं अपने परिवार से जुड़ी कहानी का हिस्सा बनूंगी।

सपने देखते रहिए

वीनस विलियम्स ने कहा कि यह मेरे सपने से परे है। मैं आपको क्या बता सकती हूं। सपने देखते रहिए। काम करते रहिए। लड़ते रहिए। आपको पता नहीं है जिंदगी आपको कहां लेकर जाएगी। मैं कॉम्पटन, कैलिफोर्निया से हूं। अब मैं यहां हूं। इस तरह से जीवंत होना कितना अच्छा है। ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में सेरेना काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं, उन्होंने गुची का गाउन पहन रखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+