सोशल मीडिया पर 'कॉपी है, कॉपी है' का हल्ला होता रहा, पीछे से 'वॉर 2' ने कमा लिए 100 करोड़ रुपये, कैसे?
War 2: ऋतिक रोशन और Jr NTR की फिल्म वॉर 2 का टीजर आ चुका है। हर तरफ इसकी तारीफ भी हो रही है। फिल्म में दर्शक ऋतिक रोशन और Jr NTR की जोड़ी देखने को बेताब है। बताया जा रहा है कि फिल्म में दोनों का फेसऑफ भी होगा। फिल्म YRF स्पाय यूनिवर्स का हिस्सा है। हालांकि टीजर देख कई लोगों का ऐसा भी कहना है कि फिल्म के कई सीन कॉपी हैं।
इन सबके इतर अब खबर है कि फिल्म ने रिलीज के महीनों पहले 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ये फिल्म फिलहाल 14 अगस्त के लिए शेड्यूल्ड है। लेकिन फिल्म ने अभी 100 करोड़ कैसे कमाए, ये हम आपको इस रिपोर्ट में बता रहे हैं।

पिंकविला की रिपोर्ट की माने तो फिल्म की डिमांड तेलुगु वर्जन में ज्यादा है। क्योंकि इसमें Jr NTR हैं। ये उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म भी है। इस वजह से तेलुगु सर्किट में फिल्म की डिमांड देखते हुए करोड़ों रुपये खर्च करने के लिए तैयार हैं। यही नहीं कई ऑफर ऐसे हैं जो नॉन रिफंडेबल एडवांस पेमेंट कर रहे हैं। इसका आसान भाषा में मतलब ये है कि लोग इस खरीदने के लिए अपनी जी जान एक कर रहे हैं। हर कोई इस फिल्म के तेलुगु राइट्स खरीदना चाहता है। जिससे उसे फायदा भी हो सके। फिलहाल इस फिल्म की बोली 90 से 110 करोड़ रुपये तक की लगाई जा रही है। जिस वजह से फिल्म की डिमांड बढ़ गई है।
वॉर 2 का टीजर
हालांकि तेलुगु सर्किट महज आंध्र प्रदेश और तेलंगाना तक सीमित नहीं है। ये सर्किट कर्टनाक के भी कुछ हिस्से तक पहुंचता है। जिस वजह से केवीएन प्रोडक्शन्स और होमबाले फिल्म्स जैसी बड़ी कंपनी भी इस प्रोजेक्ट को हथियाना चाहती हैं। दूसरी वजह इस फिल्म की स्टारकास्ट भी है। जिस वजह से तेलुगु इंडस्ट्री में इसके राइट्स लेने के लिए होड़ मची है।












Click it and Unblock the Notifications