विवेक ओबेरॉय ने खोला राज! क्या ऐश्वर्या की वजह से बर्बाद हुई थी एक्टर की जिंदगी? सुशांत का जिक्र कर कही ये बात

Vivek Oberoi shocking statement: विवेक ओबेरॉय काफी शानदार एक्टर हैं और अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। वो बात अलग है कि काफी समय तक एक्टर ने सिनेमा से दूरी बनाकर रखी थी। मगर हाल ही में वे सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म इंडियन पुलिस फोर्स में दिखे, जिसमें उनकी एक्टिंग को जमकर सराहा गया। इस बीच अचानक फैंस के फेवरेट दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को फैंस विवेक ओबेरॉय से जोड़कर देख रहे हैं। ऐसा क्यों, चलिये आपको बताते हैं।

सुशांत सिंह राजपूत... एक ऐसा नाम जिसने बेहद कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर के निधन ने हर किसी को सदमे में डाल दिया था। लोगों का मानना था कि वे काफी स्ट्रगल कर रहे हैं। कंगना रनौत ने पहले अपना दर्द बयां किया था। मगर अब इस राह पर विवेक ओबेरॉय भी नजर आ रहे हैं। आइये जानते हैं विवेक ओबेरॉय ने ऐसा क्या कहा, जो फैंस के लिए किसी शॉक से कम नहीं था।

Vivek Oberoi

सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने हर किसी को गहरा सदमा दिया। लोगों का मानना था कि सुशांत स्ट्रगल के दौर से गुजर रहे हैं। अब इसी कड़ी में विवेक ओबेरॉय का नाम भी जुड़ता नजर आ रहा है। हाल ही में विवेक ओबेरॉय ने ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे संग बात करते हुए अपने डार्क फेज को याद किया। विवेक ने सुशांत सिंह राजपूत की तारीफ की और बताया कि वो बहुत अच्छा लड़का था। वो बेहद टैलेंटेड था।

एक्टर काफी इमोशनल हुए और बताया कि एक वक्त ऐसा भी था जब उनकी जिंदगी में सब कुछ खराब चल रहा था। ऐसे में जैसा कदम सुशांत सिंह राजपूत ने उठाया ठीक वैसा ही कुछ विवेक भी करने वाले थे। मगर फिर एक मंजर ने विवेक को ऐसा करने से रोक लिया।

दरअसल, जब सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार चल रहा था तो वहां उस वक्त विवेक ओबेरॉय भी मौजूद थे। विवेक ने उस टूटे हुए पिता को देखा, जिन्होंने अपना जवान बेटा खो दिया। विवेक ने कहा कि जब आप इस दुनिया से चले जाते हो तो आप अपने अपनों को सबसे बड़ा दुख देते हो। ऐसे में मेरे दिमाग में भी ये ख्याल आया कि अगर मैं कुछ ऐसा करूं तो अपनों को गम दूंगा।

बताते चलें कि विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय को लंबे समय तक डेट किया। ऐसा माना जाता है कि एक्ट्रेस की लाइफ में सलमान खान के आने के बाद विवेक की लाइफ काफी मुश्किल हो गई थी। ब्रेकअप के बाद विवेक काफी टूट गए थे। और तो और एक्टर की प्रोफेशनल लाइफ पर भी इसका बुरा असर पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+