सालों बाद विवेक ओबेरॉय ने सलमान के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस को किया याद, बोले- 'मैं ऐसी चीजों से गुजरा जो..'

प्रियंका चोपड़ा के बाद अब विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड की राजनीति पर खुलकर बात की। एक्टर ने सलमान खान के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस को याद किया।

Vivek Oberoi

Vivek Oberoi Bollywood Controversy: जब से बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की पोल खोली है तभी से ये मामला अब गर्माता जा रहा है। लगातार तमाम बॉलीवुड सेलेब्स एक्ट्रेस का खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं। इस बीच विवेक ओबेरॉय ने 20 साल पहले साल 2003 में हुई उस प्रेस कॉन्फ्रेंस को याद किया। जिसमे उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई सबके सामने रख दी थी। साथ ही एक्टर ने सलमान खान पर आरोप लगाया था कि उन्हें एक्टर ने फोन कॉल पर मारने की धमकी दी।

सलमान के खिलाफ विवेक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को किया याद
विवेक ओबेरॉय ने अब इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में एक बार फिर बात की। जब प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड माफियाओं को लेकर खुलासा किया था कि, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें कई बार किनारे करने की कोशिश की गई। जिसकी वजह से उन्होंने हॉलीवुड का रुख किया। वहीं अब विवेक ओबेरॉय ने इंडस्ट्री में चल रही राजनीति पर खुलकर बात की। उन्होंने 20 साल पुरानी प्रेस कॉन्फ्रेंस को याद किया और कहा कि, उन्हें खुशी है कि वो उनके साथ हुई सभी चीजों से उभर सके हैं।

Vivek Oberoi

'मुझे खुशी है कि मैं इससे उभर सका'
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में विवेक ओबेरॉय ने कहा कि, 'मुझे खुशी है कि मैं इससे उभर सका। मैं एक तरह की अग्नि परीक्षा देकर ऊपर आया और बच गया। लेकिन हर कोई इतना खुशकिस्मत नहीं होता है। मैं बहुत सी ऐसी चीजों से गुजरा जो बेमतलब थीं। हमारी इंडस्ट्री की पहचान ही यही है जो कि दुर्भाग्य की बात है। ये बॉलीवुड जगत का ऐसा डार्क साइड है जो सालों पहले मैंने बेहद करीब से देखा था।

Vivek Oberoi

एक्टर ने की चोपड़ा की तारीफ
विवेक ओबेरॉय ने आगे प्रियंका चोपड़ा की तारीफ करते हुए कहा कि, 'यह काफी प्रेरणादायक है कि उन्होंने इस राजनीति को अपने करियर पर प्रभावित नहीं होने दिया। वो बाहर गईं और अपने लिए कुछ अलग खोजा, जो उनके करियर का अहम पड़ाव बना।' एक्टर ने आगे उन दिनों को याद किया जब उन्होंने पहली बार इस मुद्दे पर आवाज उठाई थी।

Recommended Video

    Salman Khan को मिली धमकी, Lawrence bishnoi और Goldie Brar के खिलाफ FIR हुई दर्ज | वनइंडिया हिंदी
    Vivek Oberoi

    मुझे 14 महीनों तक काम नहीं मिला
    विवेक ने कहा, जब मैंने बॉलीवुड की राजनीति का विरोध किया था तब मुझे सभी ने आकर सलाह दी थी कि ये एक परिवार का मामला है इसके बारे में बात मत करो। इस तरह की चीजें आपको काफी परेशान कर देती हैं। ऐसा तब महसूस हुआ जब फिल्म शूट आउट एट लोखंडवाला में अवॉर्ड विनिंग परफॉर्मेंस देने के बावजूद भी मुझे 14 महीनों तक कोई काम नहीं मिला। बता दें कि, उस दौरान एक्टर ने एक्टिंग से कुछ समय का ब्रेक लेकर बिजनेस की तरफ फोकस किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+