ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद विवेक ओबेरॉय का....बीवी के एक्स ब्वॉयफ्रेंड का अभिषेक बच्चन ने ऐसे दिया था साथ

Vivek Oberoi recalls accident: ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय के रिलेशनशिप और अफेयर की खबरें किसी से भी छिपी नहीं हैं। सिनेमा जगत की सुंदरी को डेट करने के बाद ही विवेक ओबेरॉय ने काफी सारे लोगों से दुश्मनी मोल ले ली थी। मगर क्या आप जानते हैं कि अपनी ही एक्स गर्लफ्रेंड के पति विवेक के लिए एक बार देवदूत बन गए थे। जी हां! अभिषेक बच्चन और विवेक ओबेरॉय की दोस्ती एक वक्त पर काफी खास हुआ करती थी। इसी दौरा का वाकया विवेक ने हाल ही में शेयर किया, जो काफी हैरत भरा है।

विवेक ओबेरॉय की फिल्म Yuva को पूरे 20 बीत चुके हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और विवेक ने साथ में काम किया था। इसी दौर की बात है, जब विवेक ओबेरॉय के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसने एक्टर का दिल दहला कर रख दिया था।

Vivek Oberoi

विवेक ने हाल ही में टाइम्स नाऊ संग बातचीत में बताया कि कैसे इसी फिल्म के दौरान उनका एक बाइक एक्सीडेंट हो गया था। एक्टर ने बताया कि उनके उल्टे पैर के टुकड़े हो गए थे। मुझे अच्छी तरह से याद है कि मेरे दोस्त अभिषेक और अजय तब मेरे साथ थे। दोनों मुझे अस्पताल लेकर गए। तब मेरी हड्डियां टूटी हुई थीं और मेरी स्किन से खून बह रहा था।

एक्टर ने आगे कहा कि अभी तो इससे भी बुरा होना बाकी था। जब मणि अन्ना को पता चला कि मेरा एक्सीडेंट हुआ है, तो उन्हें हार्ट अटैक आ गया। मुझे याद है कि हम दोनों अस्पताल में जूझ रहे थे। अजय और अभिषेक मेरे साथ ही थे। दोनों मुझे जोक्स सुना रहे थे। मुझे रिकवर होने में चार महीने से भी ज्यादा का समय लगा था।

बताते चलें कि ये घटना तब की है, जब ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की शादी नहीं हुई थी। विवेक ओबेरॉय का भी ऐश्वर्या संग ब्रेकअप साल 2003 में ही हो गया था। विवेक को लेकर खबरें थीं कि सलमान खान उन्हें धमका रहे हैं। सलमान संग ऐश्वर्या के ब्रेकअप के बाद ही विवेक और एक्ट्रेस ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+