शादी के 14 साल पूरे होने पर विवेक ओबेरॉय ने खरीदा नया घर, पत्नी के लिए कह दी ऐसी बात
Vivek Oberoi New House: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने दिवाली के मौके पर खुद को एक बड़ा गिफ्ट दिया है। खबर है कि एक्टर ने नया घर खरीदा है। विवेक ओबेरॉय ने अपनी पत्नी प्रियंका के साथ नए घर में पूजा करते हुए तस्वीरें भी शेयर की हैं। साथी ही उन्होंने बताया है कि शादी के 14 साल बाद उन्होंने अपना घर खरीदा है।
विवेक ओबेरॉय ने खरीदा नया घर
आपको बता दें कि विवेक ओबेरॉय ने शादी के 14 साल पूरे होने पर मुंबई में आलीशान घर खरीदा है। वहीं धनतेरस के मौके पर उन्होंने अपनी पत्नी प्रियंका के साथ मिलकर गृहप्रवेश की पूजा की और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी की हैं।

विवेक ओबेरॉय ने शेयर की नए घर की फोटोज
विवेक ओबेरॉय दिवाली से पहले ही अपने परिवार के साथ नए घर में शिफ्ट हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि धनतेरस के शुभ अवसर पर उन्होंने अपने इस नए घर में गृह प्रवेश की पूजा की है। विवेक ने पत्नी के साथ घर से धनतेरस पूजा की फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों जमीन पर बैठकर पूजा करने के बाद एक दूसरे पर प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।
शादी के 14 साल पूरे होने पर खरीदा ये घर
इस फोटो को शेयर करते हुए विवेक ओबेरॉय ने एक खूबसूरत सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने वाइफ को अपना 'घर' बताया है और उन्हें शादी के सालगिरह की बधाई भी दी है। विवेक ओबेरॉय ने कैप्शन में लिखा है-14 साल पहले, अग्नि के चारों ओर फेरे लेते हुए मैंने अपनी हमसफर मेरी प्रियंका के लिए अपने अटूट प्यार की कसमें खाई थीं।
दिवाली से पहले ही नए घर में किया गृहप्रवेश
विवेक ओबेरॉय ने आगे लिखा है- आज धनतेरस के इस शुभ दिन पर, जब हम अपने बड़ों के आशीर्वाद के साथ अपने खूबसूरत नए घर में प्रवेश कर रहे हैं तो मैं भगवान के लिए कृतज्ञता से भर गया हूं। तुम्हारे बिना इन फैंसी दीवारों का कोई मतलब नहीं है। मेरे लिए तुम ही मेरा घर हो और वहीं मेरा दिल है और हमेशा रहेगा।
2010 में हुई थी विवेक और प्रियंका की शादी
जानकारी के अनुसार विवेक ओबेरॉय ने अक्टूबर 2010 में बेंगलुरु की रहने वाली प्रियंका से शादी की थी। अब विवेक और प्रियंका दो बच्चों विवान वीर और अमेया निर्वाण के पैरेंट बन चुके हैं। वहीं एक समय पर विवेक ओबेरॉय का ऐश्वर्या राय के साथ भी अफेयर चला था। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications