विवेक अग्निहोत्री की पत्नी एक्ट्रेस पल्लवी जोशी का हुआ एक्सीडेंट, जानें कैसे हुआ ये हादसा
Pallavi Joshi Accident: फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की शूटिंग के दौरान एक गाड़ी ने अपना बैलेंस खो दिया था और उसने एक्ट्रेस पल्लवी जोशी को सीधे टक्कर मार दी थी।

Pallavi Joshi Accident: साल 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक 'द कश्मीर फाइल्स' की एक्ट्रेस और उस फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की रियल लाइफ पत्नी एक्ट्रेस पल्लवी जोशी का गंभीर एक्सीडेंट हो गया है। खबर है कि बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस पल्लवी जोशी के साथ एक हादसा हो गया है। हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग के दौरान वह बुरी तरह से घायल हो गई हैं। हालांकि उनकी तबीयत अब ठीक है। ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पल्लवी जोशी के साथ ऐसा तब हुआ जब वह हैदराबाद में अपने पति विवेक अग्निहोत्री की नई फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की शूटिंग कर रही थीं।

फिल्म की शूटिंग के समय हुआ हादसा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की शूटिंग के दौरान एक गाड़ी ने अपना बैलेंस खो दिया था और उसने एक्ट्रेस को सीधे टक्कर मार दी। चोट लगने के बाद पल्लवी जोशी को तुरंत हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल वह अच्छी हैं और जल्द ही फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू कर सकती है। हालांकि अभी कुछ दिन उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।

हैदराबाद में शूटिंग कर रही थीं पल्लवी जोशी
आपको बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री इन दिनों हैदराबाद में नाना पाटेकर, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। इसी मूवी के एक सीन को शूट करने के दौरान ही उनकी पत्नी और फिल्म की एक्ट्रेस पल्लवी जोशी हादसे का शिकार हो गई हैं।

पल्लवी जोशी का गाड़ी से हुआ एक्सीडेंट
फिल्म के सीन की शूटिंग के दौरान ही पल्लवी जोशी का गाड़ी से एक्सीडेंट हो गया है। हालांकि इस दुर्घटना में उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई है। वह ठीक हैं और उनका हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज भी चल रहा है। पल्लवी जोशी के इस एक्सीडेंट की खबर फैलने के बाद से आम लोगों से लेकर उनके सेलेब्स दोस्त तक उनका हालचाल ले रहे हैं। लोग सोशल मीडिया के जरिए उन तक अपने मैसेजेस पहुंचा रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

'द कश्मीर फाइल्स' में नजर आई थीं पल्लवी जोशी
जानकारी के अनुसार पल्लवी जोशी को आखिरी बार मार्च 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' से देखा गया था। इस फिल्म के डायरेक्टर उनके रियल लाइफ पति विवेक अग्निहोत्री थे। इस फिल्म में उन्होंने एक प्रोफेसर का किरदार निभाया था। इस मूवी में उनके रोल की लोगों ने जमकर तारीफ की थी। लोगों को पल्लवी जोशी की एक्टिंग काफी पसंद आई थी। वहीं इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी।

इन टीवी सीरियलों में कर चुकी हैं काम
पल्लवी जोशी ने अब तक हिंदी और मराठी फिल्मों से लेकर टीवी सीरियल्स तक में काम किया है। पल्लवी जोशी ने 'सौदागर', 'पनाह', 'इंसाफ की आवाज', 'दाता', 'तहलका' जैसी फिल्मों में शानदार एक्टिंग की है। इसके अलावा पल्लवी जोशी ने 'मिस्टर योगी', 'भारत एक खोज', 'जूस्तजू', 'अल्पवीराम', 'मृगनयनी', 'तलाश', 'आरोहण' और 'इम्तिहान' जैसे टीवी सीरियलों में काम किया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications