‘द कश्मीरी फाइल्स’ पर अनुराग कश्यप ने ऐसा क्या कहा कि तिलमिलाए विवेक अग्निहोत्री? बोले- ‘ये फिल्ममेकर्स....'
अनुराग कश्यप ने इस साल ऑस्कर्स में जाने वाली फिल्मों को लेकर एक बड़ा बयान दिया। जिसके बाद वह अब विवेक अग्निहोत्री के निशाने पर आ गए।
मुंबई, 18 अगस्त: बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म दोबारा को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का अनुराग जोरों से प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच निर्देशक ने एक इंटरव्यू में एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'आरआरआर' की जमकर तारीफ की। साथ ही उन्होंने फिल्म को ऑस्कर के लिए टॉप लिस्ट में बताया। बस फिर क्या था वह अपने इस बयान से विवेक अग्निहोत्री के निशाने पर आ गए।

आखिर क्या है पूरा मामला?
अनुराग कश्यप ने आरआरआर की तारीफ कर साथ ही साल 2022 की सबसे विवादित फिल्म द कश्मीरी फाइल्स का भी जिक्र किया। जिसके बाद उनके इस बयान से विवेक अग्निहोत्री भड़क गए और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए उनके इस बयान पर अपनी भड़ास निकाली। दरअसल, विवेक अग्निहोत्री ने अनुराग कश्यप पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया जो कि काफी वायरल हो रहा है। चलिए जानते हैं कि आखिर ये पूरा मामला है क्या?

अनुराग कश्यप ने दिया था ऐसा बयान
दरअसल, अनुराग कश्यप ने फिल्म दोबारा के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में फिल्म आरआरआर की तारीफ कर कहा था कि, 'अंतरराष्ट्रीय फिल्म की कैटेगरी में टॉप 5 में अपनी जगह बना सकती है कि यहां तक की वह अवॉर्ड जीत भी सकती है।' इसके आगे उन्होंने कहा कि 'मुझे लगता है कि ऑस्कर के लिए लिए भारत की तरफ से द कश्मीर फाइल्स को नहीं भेजना चाहिए'।
ट्वीट कर विवेक अग्निहोत्री ने निकाली भड़ास
उनके इस बयान पर विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट के जरिए अपनी भड़ास निकालते हुए लिख कि, 'शातिर और नरसंहार को न मानने वाले बॉलीवुड लॉबी ने द कश्मीर फाइल्स के खिलाफ कैंपेन शुरू कर दिया है। यह सब दोबारा के मेकर के नेतृत्व में हो रहा है।'

अनुराग कश्यप ने नहीं दिया कोई जवाब
विवेक अग्निहोत्री ने अनुराग पर आरोप लगाते हुए कहा कि, बॉलीवुड ने 'दोबारा' के फिल्ममेकर के नेतृत्व में 'द कश्मीर फाइल्स' की ऑस्कर संभावनाओं के खिलाफ नकारात्मक अभियान शुरू कर दिया है। बता दें कि, विवेक अग्निहोत्री के इन आरोपों का अनुराग कश्यप ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है।

द कश्नमीरी फाइल्स की कहानी
आपको बता दें कि, विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी फिल्म द कश्मीरी फाइल्स इस साल सबसे चर्चित फिल्मों में एक थी। फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक अच्छा बिजनेस किया। इसके अलावा सोशल मीडिया पर फैंस की ओर से फिल्म की जमकर तारीफ भी हुई। इस फिल्म की कहानी साल 1990 में कश्मीरी पंडितों के साथ हुई क्रुरता पर आधारित है।

कब रिलीज होगी फिल्म 'दोबारा'?
वहीं बात करें अनुराग कश्यप की फिल्म दोबारा की तो ये फिल्म ये 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जिसमें तापसी पन्नू मुख्य किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म से पहले अनुराग और तापसी एक साथ कई फिल्में कर चुके हैं। इस फिल्म के अब तक दो ट्रेलर रिलीज किए जा चुके हैं जो दर्शकों को बेहद पसंद आए हैं। इसके बाद से फैंस में फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।












Click it and Unblock the Notifications