विवेक अग्‍न‍िहोत्री ने नसीरुद्दीन शाह को कही इतनी बड़ी बात, बोले- नसीर साहब आतंकवाद‍ियों के समर्थक हैं

Vivek Agnihotri On Naseeruddin Shah: बॉलीवुड के फेमस निर्देशक विवेक अग्निहोत्री इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'द वैक्‍सीन वॉर' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। गत 12 सितंबर 2023 की शाम को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इसी बीच डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। दो दिन पहले ही नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि 'द कश्मीर फाइल्स' 'द केरल स्‍टोरी' और 'गदर 2' जैसी फिल्मों को बड़े पैमाने पर लोकप्रिय होते देखना 'परेशान' करने वाला है। वहीं अब 'द कश्मीर फाइल्स' का नाम सुनते ही डायरेक्‍टर विवेक अग्निहोत्री ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि नसीरुद्दीन शाह को आतंकवादियों का समर्थन करना पसंद है।

विवेक अग्निहोत्री ने नसीरुद्दीन शाह को कही ऐसी बात
हाल ही में बॉलीवुड के दमदार एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि 'द कश्मीर फाइल्स' 'द केरल स्‍टोरी' और 'गदर 2' जैसी फिल्मों को बड़े पैमाने पर लोकप्रिय होते देखना 'परेशान' करने वाला है। नसीरुद्दीन शाह फिल्‍मों में 'बांटने वाली' सोच और विचारधारा पर बात कर रहे थे। अब इस पर पलटवार करते हुए विवेक अग्‍न‍िहोत्री ने कहा है कि शायद दिग्‍गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' में सच देखकर पर्दाफाश हो गया है।

Vivek Agnihotri

'नसीर साहब अचानक इतने बूढ़े क्यों हो गए हैं'
विवेक अग्‍न‍िहोत्री ने कहा कि वह नसीरुद्दीन शाह के बहुत बड़े फैन हैं और उनकी एक्टिंग उन्हें बहुत पसंद है। यही कारण है कि विवेक अग्निहोत्री ने नसीरुद्दीन शाह को अपनी फिल्‍म 'द ताशकंद फाइल्स' में कास्ट किया था। विवेक अग्निहोत्री ने कहा- मुझे हैरानी है कि नसीर साहब अचानक इतने बूढ़े क्यों हो गए हैं। अगर उनका ये बयान बुढ़ापे के कारण है, तो मैं इस पर कुछ भी नहीं कहना चाहता हूं।

विवेक अग्‍निहोत्री बोले- उनका तो पर्दाफाश हो गया
इंटरव्‍यू में विवेक अग्‍न‍िहोत्री ने कहा- कभी-कभी लोग कई चीजों से निराश हो जाते हैं। हो सकता है कि नसीरुद्दीन शाह 'द कश्मीर फाइल्स' की सच्चाई से वाकिफ हो रहे हों। आमतौर पर लोग किसी और की कला के जरिए दूसरों के सामने इस तरह खुद का पर्दाफाश होते देखना पसंद नहीं करते। नसीर जीजो कहते रहते हैं उसमें कुछ गड़बड़ है, कुछ तो है जो ठीक नहीं है।

'नसीरुद्दीन शाह को पसंद है आतंकवादियों का समर्थन करना'
विवेक अग्निहोत्री ने आगे कहा- नसीरुद्दीन नरसंहार का समर्थन करने वाली फिल्में करके खुश हैं। उन्होंने उन फिल्म में काम भी किया है लेकिन शायद अपने धर्म के कारण या अपनी हताशा के कारण वह आतंकवादियों का समर्थन करना पसंद करते हैं, लेकिन मैं ऐसा नहीं हूं। विवेक अग्‍निहोत्री ने कहा- मुझे इस बात की ब‍िल्‍कुल भी परवाह नहीं है कि नसीरुद्दीन शाह क्या कहते हैं, क्‍योंकि मैं आतंकवाद लेकर जीरो टॉलरेंस अपनाता हूं।

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर'
आपको बता दें कि नसीरुद्दीन शाह जल्‍द ही विशाल भारद्वाज की वेब सीरीज 'चार्ली चोपड़ा' में नजर आने वाले हैं। इस वेब सीरीज में उनके साथ पत्‍नी रत्ना पाठक शाह और दोनों बेटे विवान और इमाद भी दिखाई देंगे। वहीं विवेक अग्‍न‍िहोत्री अपनी अपकमिंग फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की रिलीज की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस फिल्‍म में नाना पाटेकर, राइमा सेन और पल्लवी जोशी नजर आएंगी। ये फिल्म आगामी 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+