'जो कोई भी भारत का नाम करता है...', दीपिका की तारीफ करने पर ट्रोल करने वालों को विवेक ने दिया करारा जवाब
दीपिका पादुकोण के ऑस्कर प्रजेंटर बनने की बात की तारीफ करना बॉलीवुड फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री के लिए भारी पड़ गया। अब विवेक अग्निहोत्री इसको लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ऑस्कर 2023 पुरस्कार समारोह में प्रजेंटर बनने वाली हैं। इस खबर से दीपिका पादुकोण के फैंस काफी खुश हैं। ये सच में भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी बात है। सोशल मीडिया पर हर कोई दीपिका पादुकोण की इस खबर के सामने आने के बाद तारीफ कर रहा है। इसको लेकर 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर और बॉलीवुड फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने भी ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर की। हालांकि विवेक अग्निहोत्री का ट्वीट कर दीपिका पादुकोण की तारीफ करना, सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आया और उन्होंने उनके ट्वीट के लिए उन्हें ट्रोल किया। अब फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

विवेक ने किया था ये ट्वीट
दीपिका पादुकोण के ऑस्कर प्रजेंटर बनने की खबर आने के बाद विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा,'' #TheKashmirFiles के साथ अमेरिका में यात्रा और अमेरिकियों की जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए मैंने कहा था कि अब हर कोई भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाना चाहता है। भारत अब दुनिया का सबसे आकर्षक, सुरक्षित और विकासशील बाजार है। ये भारतीय सिनेमा का साल है।'' इसके साथ उन्होंने #अच्छे दिन का इस्तेमाल किया था। इसी ट्वीट को लेकर विवेक अग्निहोत्री को ट्रोल किया जा रहा है।

विवेक ने दिया ट्रोलर्स को करारा जवाब
विवेक अग्निहोत्री ने ट्रोल करने वालों को जवाब देते हुए एक ट्वीट किया है। विवेक अग्निहोत्री ने अपने नए ट्वीट में लिखा, ''ठीक है, नई दुनिया जब आप किसी से असहमत होते हैं तो उनकी आलोचना करना और उनके काम को पसंद करने पर उनकी प्रशंसा करने को 'डबल स्टैंडर्ड' कहा जाता है। खैर, मुझे लगता है कि इसे 'निष्पक्षता' कहा जाता है। जो कोई भी भारत के नाम को रोशन करेगा, उसे हर किसी की तारीफ मिलनी चाहिए।'

दीपिका की पहले भी आलोचना कर चुके हैं विवेक अग्निहोत्री
बता दें कि दीपिका पादुकोण की कई मौकों पर विवेक अग्निहोत्री आलोचना कर चुके हैं। विवेक ने दीपिका पादुकोण की पठान फिल्म की 'बेशर्म रंग' गाने की भी आलोचना की थी। विवेक ने कहा था, ''चेतावनी... बॉलीवुड के खिलाफ वीडियो, अगर आप क्युलर हैं तो इसे ना देखें।'' इसके अलावा विवेक ने दीपिका को दिल्ली के जेएनयू में जाने पर भी आलोचना की थी।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications