'महिलाओं की न्यूड फोटो पर क्या पुरुषों की भावनाएं आहत होती हैं', रणवीर के सपोर्ट में बोले अग्निहोत्री

रणवीर सिंह के खिलाफ फोटोशूट को लेकर केस दर्ज हुए हैं, जिस पर अब 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपना रिएक्शन दिया है।

मुंबई, 27 जुलाईः पिछले कुछ समय से बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह सुर्खियों में छाए हुए हैं। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सभी रणवीर सिंह के बारे में चर्चा कर रहे हैं। दरअसल रणवीर सिंह कुछ दिनों पहले पेपर मैगजीन के लिए अपना न्यूड फोटोशूट करवाया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते हीं लोगों ने रणवीर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक तरफ जहां कुछ लोग रणवीर सिंह के बिना कपड़ों वाली इन तस्वीरों की तारीफ क रह हैं वहीं कुछ लोग उनकी आलोचना करने में लगे हैं। सोशल मीडिया पर मीम्स बनाए जा रहे हैं और उनका मजाक उड़ाया जा रहा है। वहीं कुछ सेलेब्स रणवीर सिंह का साथ देते भी नजर आ रहे हैं और उनकी बोल्डनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आलिया भट्ट, पूनम पांड, स्वरा भास्कर, राम गोपाल वर्मा के बाद अब 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री भी रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरें हैं।

विवेक अग्निहोत्री ने दिया रणवीर का साथ

विवेक अग्निहोत्री ने दिया रणवीर का साथ

आपको बता दें कि रणवीर सिंह इस समय 'टॉक ऑफ द टाउन' बने हुए हैं। न्यूड फोटोशूट की वजह से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। बिना कपड़ों की उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद से शुरू हुआ हंगामा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। पूरे देश में इन तस्वीरों के चलते बवाल मचा हुआ है। एक्टर के खिलाफ केस भी दर्ज हुए हैं, जिस पर अब 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपना रिएक्शन दिया है। विवेक अग्निहोत्री ने इसे 'रूढ़िवादी सोच' कहा है। वहीं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इसे 'मूर्खतापूर्ण' बताया है।

लोगों की सोच को बताया रूढ़िवादी

लोगों की सोच को बताया रूढ़िवादी

रणवीर सिंह के बिना कपड़ों वाले इस फोटोशूट ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया है। रणवीर के खिलाफ 'महिलाओं की भावनाओं को आहत पहुंचाने' के लिए मुंबई पुलिस में शिकायत की गई है और इसे संज्ञान में लेते हुए केस भी दर्ज किया गया है। अब इस मामले में विवेक अग्निहोत्री ने अपना रिएक्शन देते हुए रणवीर सिंह का समर्थन किया है और लोगों की इस सोच को रूढ़िवादी बताया है।

अगर महिलाएं कर सकती हैं तो पुरुष क्यों नहीं

अगर महिलाएं कर सकती हैं तो पुरुष क्यों नहीं

विवेक अग्निहोत्री ने आजतक से बात करते हुए कहा कि रणवीर सिंह के खिलाफ जो एफआईआर दर्ज की गई हैं, वह मूर्खता को दर्शाती है। उन्होंने कहा- ये बहुत ही मूर्खतापूर्ण एफआईआर है। ये एक ऐसा दिलचस्प मामला है, जिस पर बिना वजह लोगों का ध्यान खींचा जा रहा है। एफआईआर में लिखा है कि महिलाओं की भावना को ठेस पहुंचाई जा रही है। अब मुझे बताओ, जब महिलाओं की इतनी सारी न्यूड फोटोज सामने आती हैं तो क्या इससे पुरुषों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है।

 स्वरा भास्कर ने लोगों को कहा मूर्ख

स्वरा भास्कर ने लोगों को कहा मूर्ख

उन्होंने आगे कहा- ये एक मूर्खतापूर्ण तर्क है। हमारी संस्कृति में बॉडी की हमेशा तारीफ की गई है। मैं कहूंगा कि मानव शरीर ईश्वर की सबसे सुंदर रचना है, इसमें गलत क्या है। मुझे ऐसी चीजें पसंद नहीं हैं। ये बहुत ही रूढ़िवादी सोच को दर्शाता है, जिसका मैं समर्थन नहीं करता हूं। वहीं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी इन शिकायतों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है- अविश्वसनीय मूर्खतापूर्ण और बेरोजगारी हमारे देश में व्याप्त है।

रणवीर सिंह के खिलाफ दर्ज हुआ है केस

रणवीर सिंह के खिलाफ दर्ज हुआ है केस

आपको बता दें कि न्यूड फोटोशूट की वजह से रणवीर सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। फिलहाल उनके खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत की गई है। इसी शिकायत को संज्ञान में लेते हुए एक्टर के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज हुआ है, जिसके तहत उन्हें 7 साल की जेल की सजा भी हो सकती है। जानकारी के अनुसार रणवीर सिंह जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनके पास रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' भी है जिसमें वह पूजा हेगड़े के साथ नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+