Ram Mandir: विराट कोहली पहुंचे अयोध्या, साथ नहीं थीं अनुष्का शर्मा, क्या है वजह, कहीं प्रेग्नेंसी तो......

Virat Kohli and Anushka Sharma: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज यानी 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह होने जा रहा है। इस समारोह में शामिल होने के लिए देशभर से कई सेलेब्स भगवान राम की नगरी अयोध्या पहुंच रहे हैं। रणबीर कपूर से लेकर कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन सभी सेलेब्स अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं।

विराट कोहली पहुंचे अयोध्या
वहीं खेल जगत और बड़े बड़े बिजनेसमैन भी राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं। इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली भी प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या पहुंच चुके हैं। लेकिन इस बार उनके साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा दिखाई नहीं दीं।

Anushka Sharma

अयोध्या में हुआ था अनुष्का शर्मा का जन्म
आपको बता दें कि विराट कोहली का अयोध्या से केनक्शन जुड़ा हुआ है। दरअसल उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का जन्म अयोध्या में ही हुआ था। हालांकि अनुष्का के पैरेंट्स उत्तराखंड के गढ़वाल के रहने वाले हैं। अनुष्का शर्मा के पिता एक आर्मी ऑफिसर थे जिसके चलते उनकी पोस्टिंग देश के हर कोने में होती रहती थी और अनुष्का के जन्म के समय वह उत्तर प्रदेश के अयोध्या में थे।

प्रेग्नेंसी के चलते राम मंदिर नहीं पहुंची अनुष्का
आज अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में अनुष्का शर्मा के पति भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने तो अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है लेकिन उनकी पत्नी उनके साथ नजर नहीं आईं। ऐसे में लोग कयास लगा रहे हैं कि अनुष्का शर्मा अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के चलते विराट कोहली के साथ अयोध्या नहीं पहुंच पाई हैं।

जल्द दूसरे बच्चे के पैरेंट्स बनेंगे अनुष्का-विराट
आपको बता दें कि पिछले साल नवंबर में ही ये खबर आई थी कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बार फिर से प्रेग्नेंट हो गई हैं। ऐसे में विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा जल्द ही दूसरे बच्चे के पैरेंटस बनने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+