इंटरनेट पर वायरल हुए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, पैपराजी को दिया ये गिफ्ट हैंपर, बेटे अकाय से जुड़ा कनेक्शन

Anushka Sharma and Virat Kohli: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर इन दिनों अपने पैरेंटहुड को इन्जॉय कर रहे हैं। आपको बता दें कि इसी साल अनुष्का शर्मा ने अपने बेटे अकाय को जन्म दिया है। इससे पहले अनुष्का और विराट एक बेटी वामिका के पैरेंट्स बन चुके हैं।

अनुष्का और विराट ने पैपराजी से की थी ऐसी रिक्वेस्ट
इस समय विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा पैपराजी से बेहद खुश नजर आ रहे हैं। अपनी खुशी को जाहिर करते हुए उन्होंने सभी पैपराजी को एक बेहद खूबसूरत गिफ्ट हैंपर दिया है। दरअसल उन्होंने पैपराजी से रिक्वेस्ट की थी कि वो उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें। उनके बेटे अकाय की तस्वीरें न लें। कपल ने इसी तरह की अपील बेटी वामिका के वक्त भी की थी।

Anushka Sharma

वामिका और अकाय फोटोज उपलब्ध नहीं
यही वजह है कि सोशल मीडिया पर अब तक वामिका और अकाय फोटोज उपलब्ध नहीं हैं। अनुष्का और विराट जब भी बच्चों के साथ नजर आते हैं, तो उनका चेहरा छुपाकर रखते हैं और पैपराजी से भी तस्वीरें क्लिक न करने की अपील करते हैं।

अनुष्का शर्मा ने पैपराजी को भेजा गिफ्ट हैंपर
वहीं पैपराजी ने भी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की ये रिक्वेस्ट मान ली है और आज तक वामिका और अकाय को कैमरे में कैप्चर नहीं किया गया है। इसी बात से खुश होकर अनुष्का और विराट ने सभी पैपराजी को गुडी बास्केट गिफ्ट किया है जिसमें काफी सारी चीजें मौजूद हैं। इस हैंपर में अनुष्का और विराट की तरफ से एक प्यार भरा थैंक यू नोट भी मौजूद है।

अनुष्का-विराट के गिफ्ट हैंपर में मौजूद ये चीजें
अनुष्का और विराट ने पैपराजी को जो गिफ्ट हैंपर दिया है, उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि हैंपर में क्या-क्या चीजें मौजूद हैं। इसमें पावर बैंक, स्मार्ट वॉच, एक पानी की बोतल और एक बैग के साथ कुछ और चीजें हैं। भेजे गए नोट में विराट और अनुष्का ने लिखा है- हमारे बच्चों की निजता का सम्मान करने और आपके अटूट सहयोग के लिए हम आपको दिल से धन्यवाद देते हैं।

अकाय को लेकर भारत लौटने पर अनुष्का ने की थी ऐसी अपील
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के इस काम ने पैपराजी के साथ साथ फैंस का भी दिल जीत लिया है। आपको बता दें कि इस गिफ्ट हैंपर में वही सारी चीजें हैं, जो एक पैपराजी के लिए जरूरी हैं। आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा गत अप्रैल 2024 को बेटे अकाय को लेकर भारत लौटे हैं। जब वह मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे थे तो उन्होंने पैपराजी से तस्वीरें क्लिक न करने की अपील की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+