विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने खरीदा फार्महाउस, कीमत जानकर उड़े फैंस के होश
हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने फैंस को उस वक्त सरप्राइज दिया, जब कपल ने गणेश चतुर्थी के मौके पर अलीबाग में एक शानदार फार्महाउस खरीदा।
मुंबई, 4 सितंबर: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड के पावर कपल्स की लिस्ट में शुमार हैं। कपल की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। दोनों सोशल मीडिया पर फैंस को अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स शेयर करते रहते हैं। हाल ही में कपल ने फैंस को उस वक्त सरप्राइज दिया, जब कपल ने गणेश चतुर्थी के मौके पर अलीबाग में एक शानदार फार्महाउस खरीदा और ये न्यूज फैंस के साथ शेयर की।
Recommended Video

बड़ी रकम की खर्च
बताते चलें कि विराट और अनुष्का ने 8 एकड़ की भूमि पर फैले इस फार्महाउस पर लगभग 19.84 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। मुंबई के पास अलीबाग इलाके में कपल का ये फार्महाउस है।

विराट के भाई ने किया लेन-देन
ईटाइम्स की खबर के मुताबिक कपल ने सरकारी खजाने में 1.15 करोड़ रुपये भी जमा किए हैं। इसके साथ ही विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने ये लेन-देन पूरा किया। लेने देन की देखरेख एक फेमस रियल स्टेट कंपनी समीरा हैबिटेट्स ने की।

बिजी हैं विराट
बताते कि इन दिनों विराट कोहली का शेड्यूल काफी बिजी है, जिस वजह से वे इस फार्महाउस की डील खुद नहीं कर सके। क्रिकेटर एशिया कप टूर्नामेंट में काफी बिजी हैं।

लंबे समय बाद दिखेंगी अनुष्का
अनुष्का शर्मा अपनी अगली फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वे क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। एक्ट्रेस तीन साल के गैप के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। आखिरी बार अनुष्का शर्मा को शाहरुख खान की फिल्म जीरो में देखा गया था।

6 महीने पहले देखा फार्महाउस
बताते चलें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इस फार्महाउस की जमीन को 6 महीने पहले ही देख चुके थे। वहीं सारा लेन देन भाई विकास कोहली ने पूरा किया है। दोनों ने ही यहां की जमीन पहले ही देख ली है।












Click it and Unblock the Notifications