Viral Video: दुल्हन के सामने दुल्हेराजा ने किया ऐसा काम, सरेआम दिखाया ऐसा नजारा, मेहमानों के उड़े होश
Viral Video: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों के सुपरहिट गानों पर रील वीडियो बनाना एक आम चलन हो गया है। किसी भी गाने के वायरल होते ही आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक उस पर वीडियो बनाने लगते हैं।
दूल्हेराजा के वीडियो ने मचाया हंगामा
वहीं ये वीडियोज भी इंटरनेट पर तबाही मचा देते हैं। कई रील वीडियोज तो जमकर वायरल होते हैं। कुछ वीडियोज जहां लोगों को खूब पसंद आते हैं, वहीं कुछ रील्स को जमकर ट्रोल भी किया जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इस समय इंटरनेट पर हंगामा मचा रहा है।

बॉलीवुड गाने पर दूल्हे का जबर डांस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में दूल्हे राजा अपनी दुल्हनिया को बॉलीवुड सॉन्ग पर डांस कर खुश करते नजर आ रहे हैं। दूल्हेराजा फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' के सॉन्ग 'तेरे वास्ते फलक से मैं चांद लाऊंगा' पर स्टेज पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
स्टेज पर बैठी दुल्हन के उड़े होश
वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे राजा स्टेज पर सरेआम अपनी दुल्हन को डांस कर खुश करते नजर आ रहे हैं। वहीं स्टेज पर बैठी दुल्हन अपने दूल्हे को देखकर मुस्कुराती नजर आ रही हैं। वहीं शादी को अटेंड करने पहुंचे मेहमान दूल्हे का डांस देखकर खुश हो रहे हैं और जबरदस्त हूटिंग करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो का उड़ा जमकर मजाक
इस वीडियो को ललिता रावत नाम की एक महिला ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और दूल्हेराजा के डांस को देखने के बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications