इस एक्टर के टॉयलेट में मिला सांप, शेयर किया डरावना वीडियो, कहा- मैं अब दोबारा कभी भी...
Vir Das Bathroom Video: बॉलीवुड एक्टर और फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन वीर दास को हाल ही में इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स से नवाजा गया था। इसके बाद से एक्टर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिलहाल वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं।
वीर दास का वीडियो हुआ वायरल
इसी बीच वीर दास ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया है। दरअसल एक्टर के बाथरूम में एक सांप घुस गया था जिसकी झलक उन्होंने अपने फैंस को भी दिखाई है। एक्टर अपनी शूटिंग के चलते एक इको रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे।

वीर दास के बाथरूम में घुसा सांप
वीर दास ने अपने बाथरूम का ये वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि जब वह बाथरूम में गए तो उन्होंने छत से एक सांप जमीन पर गिरता हुआ देखा। उन्होंने वीडियो में कहा है- रात में जब में वॉशरूम गया तो अचानक एक सांप छत से गिरकर सीधे फ्लश हैंडल के पास पानी की टंकी पर गिर गया। ये नजारा देखकर मैं इतना डर गया कि अब कभी भी दोबारा बाथरूम नहीं जाऊंगा।
वीडियो देख लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
वीर दास का ये वीडियो देखने के बाद से लोग काफी परेशान हो गए हैं। एक्टर के फैंस सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह का रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- इसलिए मुझे ऐसी इको जगहों से नफरत है। इन जगहों पर जोंक, कीड़े, सांप, चमगादड़...सब मौजूद होते हैं। वहीं एक दूसरे ने लिखा है- मैं कभी किसी इको-रिसॉर्ट में नहीं जाऊंगा।
वीर दास का सांप से हुआ सामना
वीर दास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है और घटना के बाद अपनी एक झलक भी दिखाई है। इको रिसॉर्ट के बिस्तर पर बैठकर वीर ने कहा- मैं रात के लिए एक इको-रिसॉर्ट में हूं, प्यारा रिसॉर्ट, बहुत अच्छा है ये। इसके बाद उन्होंने बाथरूम जाने के दौरान सांप से सामना होने के बारे में बताया।
At an eco resort for the night because we’re shooting nearby. Needed to take a piss. Opened up the bathroom door, stood over the pot, junk out, and before I began…a snake fell from the ceiling directly on to the water tank near the flush handle. Yup. Never peeing again 👍 pic.twitter.com/OnqX05HJPj
— Vir Das (@thevirdas) April 10, 2024
'मैं कभी बाथरूम नहीं जाऊंगा'
वीर दास के इस वीडियो में कर्मचारियों को सांप की तलाश करते हुए भी दिखाया गया है। क्लिप में वीर ने कहा है- और अब मैं जिंदगी में कभी भी बाथरूम नहीं जाऊंगा। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- सांप।












Click it and Unblock the Notifications