दुनिया से छिपकर रेखा से रचाई शादी! फिर भी तन्हा रहा ये मशहूर एक्टर, कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा...

Vinod Mehra Birth Anniversary: विनोद मेहरा ने एक वक्त पर बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज किया है। एक्टर ने अपने करियर में 100 से भी ज्यादा शानदार फिल्में की। इंडस्ट्री की तमाम हसीनाएं उनपर मरती थीं। मगर फिर भी एक्टर को अपनी जिंदगी में कभी वो प्यार नसीब नहीं हुआ। क्या आप जानते हैं कि विनोद मेहरा और फैंस के दिलों की धड़कन रेखा ने कभी गुपचुप शादी भी रचाई थी?

विनोद मेहरा एक ऐसे एक्टर थे, जिनकी स्माइल पर लड़कियां फिदा थीं। एक्टर के लिए लोगों का क्रेज देखते ही बनता था। मगर कहते हैं ना जरूरी नहीं जो दिखता है वही सच है। इन सबसे परे एक्टर को कभी अपनी जिंदगी में सच्चा प्यार नसीब नहीं हो सका। उनकी पर्सनल लाइफ में कई तरह के उतार-चढ़ाव आए।

Vinod Mehra

विनोद मेहरा 13 फरवरी साल 1945 को जन्मे थे। आज भी वे किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। विनोद मेहरा का नाम जहन में आते ही एक हैंडसम, खुशमिजाज और दिलेर इंसान की छवि मन में उमड़ पड़ती है। 3 दशक कर सिनेमा की दुनिया में राज करने वाले विनोद मेहरा की आज बर्थ एनिवर्सिरी है। ऐसे में चलिये इस खास मौके पर जानते हैं एक्टर से जुड़ी कुछ अनसुनी बातों के बारे में...

विनोद मेहरा ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। विनोद मेहरा को लेकर खबरें हैं कि उन्होंने अभिनेत्री रेखा संग सीक्रेट मैरिज की थी। सीक्रेट शादी को विनोद के घर में कोई भी स्वीकार करने को तैयार नहीं था। जब विनोद रेखा को घर ले आए तो एक्टर की मां ने रेखा संग चिल्लम चिल्ली की और उन्हें घर से भगा दिया।

Vinod Mehra

विनोद के घरवालों ने उनकी शादी किसी और लड़की से करा दी। मगर शादी के सिर्फ 2 साल बाद ही एक्टर को हार्ट अटैक आ गया। एक्टर ने इस हार्ट अटैक के लिए बीवी को जिम्मेदार ठहराया। इसके कुछ ही समय के बाद दोनों के बीच दूरियां भी आ गईं। फिर एक्टर ने अभिनेत्री बिंदिया गोस्वामी संग शादी रचाई। हालांकि ये दोनों भी लंबे समय तक साथ नहीं रह सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+