विक्रांत मैसी ने मनोज कुमार शर्मा को डेडिकेट किया अवॉर्ड, दिल जीत लेगा एक्टर का ये वायरल पोस्ट
Vikrant Massey Meets Manoj Kumar Sharma: मशहूर एक्टर विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल की खूब वाहवाही हो रही है। साल 2023 में फैंस की ये सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक रही है। अब हाल ही में विक्रांत की 12वीं फेल को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड मिला। इसके अलावा विक्रांत को बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स का पुरस्कार मिला।
विक्रांत मैसी अपनी इस सफलता से काफी खुश हैं। इस अवसर पर उन्होंने असली हीरो मनोज कुमार शर्मा से मुलाकात की। जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की। इस फोटो में विक्रांत मैसी अपना अवॉर्ड मनोज कुमार शर्मा को देते हुए नजर आए। साथ ही उन्होंने अपनी इस जीत का श्रेय आईपीएस को दिया।

विक्रांत मैसी ने मनोज कुमार शर्मा के साथ फोटो शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'असली हीरो'। इस बीच, मनोज कुमार शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर विक्रांत और उनकी ट्रॉफी के साथ एक तस्वीर साझा की और उन्होंने लिखा, "जब एक मनोज दूसरे मनोज को अपनी फिल्मफेयर ट्रॉफी दिखाने लाता है, तब उस पर और भी प्यार आता है।" अब सोशल मीडिया पर रील और रियल मनोज कुमार शर्मा की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
बता दें कि, फिल्म 12वीं फेल को ना सिर्फ सिनेमाघरों में बल्कि ओटीटी पर इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म जवान और एनिमल को पीछे छोड़ साल 2023 में आईएमडीबी रेटिंग पर ये फिल्म टॉप पर थी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है विक्रांत मैसी ने अपने किरदार से फैंस का दिल जीत लिया। यही वजह है कि 12वीं फेल को फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।
फिल्म 12वीं फेल की कहानी आईपीएस मनोज शर्मा पर आधारित हैं। जिन्होंने बिना हार माने इस परीक्षा का पास किया था। इसके अलावा उनकी इस सफलता के पीछे दोस्त और अन्य साथियों को भी फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म 12वीं फेल का डायरेक्शन विधु विनोद चोपड़ा ने किया है। अगर आपने ये फिल्म अब तक नहीं देखी तो इसे ओटीटी नेटफ्लिक्स पर भी देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications