Vikram Gokhale Passes Away: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले, पुणे में ली आखिरी सांस

फिल्म और टेलीविजन स्टार विक्रम गोखले का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने 26 नवंबर को पुणे में 82 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। गोखले हम दिल दे चुके सनम और भूल भुलैया जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए लोकप्रिय हुए थे। बढ़ती उम्र की बीमारियों की वजह से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

vikram gokhle

कुछ दिनों पहले ही कराया गया था भर्ती
82 वर्षीय अभिनेता को कुछ दिन पहले ही पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों की एक विशेष टीम की तरफ से उनका इलाज किया जा रहा था। इलाज के बाद उनकी तबीयत ठीक हो गई थी। लेकिन शुक्रवार को फिर से अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। वहीं, आज उनका निधन हो गया।

आज शाम को पुणे में किया जाएगा अंतिम संस्कार
अभिनेता विक्रम गोखले का अंतिम संस्कार आज शाम पुणे के बैकुंठ धाम पर किया जाएगा। काम की बात करें तो गोखले को अमिताभ बच्चन-स्टारर परवाना, हम दिल दे चुके सनम, अग्निपथ और खुदा गवाह जैसी फिल्मों में उनकी ऑन-स्क्रीन भूमिकाओं के लिए जाना जाता था। भारतीय सिनेमा में खुद को स्थापित करने वाले गोखले को मराठी फिल्म, अनुमति के लिए 2010 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार के से भी नवाजा गया था। टेलीविजन में उन्होंने घर आजा परदेसी, अल्पविराम, जाना ना दिल से दूर, संजीवनी, इन्द्रधनुष जैसे लोकप्रिय शो में भी काम किया था।

फिल्म अभिनेता चंद्रकांत के बेटे थे गोखले
गोखले मराठी थिएटर और फिल्म अभिनेता चंद्रकांत गोखले के बेटे थे। रीजनल सिनेमा में काम करने के बाद गोखले ने 2010 में आघाट नामक फिल्म के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की। उनकी आखिरी फिल्म अभिमन्यु दसानी और शिल्पा शेट्टी-स्टारर निकम्मा थी। यह फिल्म इस वर्ष जून में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। विक्रम गोखले एक सामाजिक कार्यकर्ता भी थे। उनके परिवार का फाउंडेशन विकलांग सैनिकों, कुष्ठ रोगियों के बच्चों और अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

ये भी पढ़ें- Vikram Gokhale Video: अनुपम खेर ने शेयर किया विक्रम गोखले का अनदेखा वीडियो, कहा- जिंदगी अधूरी है मेरे दोस्त

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+