Vikram Gokhale Video: अनुपम खेर ने शेयर किया विक्रम गोखले का अनदेखा वीडियो, कहा- जिंदगी अधूरी है मेरे दोस्त

Vikram Gokhale Unseen Video: विक्रम गोखले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो उन्होंने कुछ दिन पहले अपने को एक्टर अनुपम खेर को भेजा था।

Vikram Gokhale Unseen Video: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टरों में से एक विक्रम गोखले इस समय अस्पताल में भर्ती हैं और जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। डाक्टरों के बॉलीवुड के सीनियर एक्टर विक्रम गोखले की स्थिति फिलहाल बहुत ही नाजुक बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। इस समय विक्रम गोखले के लिए हर कोई प्रार्थना कर रहा है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री के दोस्त भी उनका हाल चाल ले रहे हैं। इसी बीच विक्रम गोखले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो उन्होंने कुछ दिन पहले अपने को एक्टर अनुपम खेर को भेजा था।

अनुपम खेर ने शेयर किया विक्रम गोखले का वीडियो

अनुपम खेर ने शेयर किया विक्रम गोखले का वीडियो

आपको बता दें कि वक्रिम गोखले का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को विक्रम गोखले के को-एक्टर अनुपम खेर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में विक्रम गोखले ने सभी लोगों से अपील की थी कि वो जो कविता सुना रहे हैं, उसे सभी ध्यान से सुनें क्योंकि यही एक वक्त है जबकि इसकी बहुत ज्यादा अहमियत है।

वीडियो में कविता सुना रहे थे विक्रम गोखले

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर अनुपम खेर ने लिखा है- जो कविता विक्रम गोखले ने वीडियो में पढ़कर सुनाई है, वह अधूरी है। जब उन्होंने यही बात बताने के लिए विक्रम गोखले को फोन किया तो उन्होंने जवाब दिया कि जिंदगी ही अधूरी है मेरे दोस्त। आपको बता दें कि अनुपम खेर बॉलीवुड के फेमस एक्टर विक्रम गोखले के बेहद करीबी दोस्त हैं और इस समय विक्रम की हालत को लेकर चिंता में भी हैं। विक्रम गोखले और अनुपम खेर ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है।

कविता को ध्यान से सुनने को कहा गया

कविता को ध्यान से सुनने को कहा गया

अनुपम खेर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में विक्रम गोखले सभी लोगों से कविता को ध्यान लगाकर सुनने और उस पर गौर करने की अपील कर रहे हैं। कविता में कहा गया है- न मैं असुर हूं, न मैं किन्नर हूं। न मैं यक्ष, न मैं रक्ष। न मैं वानर, न मैं मल्ल, न मैं निषाद, न मैं रीछ, न मैं दानव, न मैं अहीर, न मैं जाट, न मैं गुर्जर, न मैं अंजना, न मैं पटेल, न मैं पाटिल, न मैं पाटीदार...'

कोमा में चले गए हैं एक्टर

कोमा में चले गए हैं एक्टर

जानकारी के अनुसार गत 23 नवंबर की रात को ये खबर आई कि बॉलीवुड के फेमस एक्टर विक्रम गोखले निधन हो गया है, जिसके बाद फिल्म इंडस्ट्री के लोग उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने लगे थे। अजय देवगन से लेकर मधुर भंडारकर, जावेद जाफरी और खुद अनुपम खेर ने भी विक्रम गोखले को श्रद्धांजलि दी थी। लेकिन विक्रम गोखले की पत्नी वृषाली और बेटी ने एक्टर के निधन की खबरों को अफवाह बताया।

पत्नी ने कहा- नाजुक है हालत

पत्नी ने कहा- नाजुक है हालत

बाद में विक्रम गोखले की पत्नी वृषाली ने बताया- विक्रम गत 23 नवंबर को कोमा में चले गए थे और वह कुछ रिस्पॉन्ड नहीं कर रहे हैं। उन्हें मल्टीपल ऑर्गन फेल्यिर हुआ है। फिलहाल डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। आप सबकी प्रार्थनाओं की जरूरत है। वहीं डाक्टरों का कहना है कि विक्रम गोखले की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। फिलहाल वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं और वह कोमा में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+