Vikram Gokhale Health Update: दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले की हालत गंभीर, 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती

दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले लगभग पिछले 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल उनकी हालत काफी नाजुक है।

Vikram Gokhale Hospitalised: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता की भूमिका निभाने वाले दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले की हेल्थ से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि विक्रम गोखले पुणे के दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल में भर्ती हैं और उनका पिछले 15 दिनों से इलाज चल रहा है। लेकिन चिंता की बात ये है कि उनकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। वह पुणे में अपनी पत्नी के साथ रहते हैं।

Vikram Gokhale

विक्रम गोखले की हालत नाजुक
जानकारी के मुताबिक, विक्रम गोखले का पिछले 15 दिनों से इलाज चल रहा है। लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद अभिनेता की हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा। जब डॉक्टर्स से अभिनेता के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी लेने की कोशिश की गई तो डॉक्टरों ने कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि अभिनेता के परिवार वाले इससे जुड़ी जानकारी साझा करेंगे। हालांकि, अभी तक अभिनेता के परिवार वालों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

विक्रम गोखले की सुपरहिट फिल्में
आपको बता दें कि विक्रम गोखले टेलीविजन की दुनिया से लेकर सिनेमा जगत तक अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। जैसे की, संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम'। इसके अलावा अभिनेता ने 'भूल भुलैया', 'दिल से', 'दे दना दन', 'हिचकी', 'निकम्मा' और 'मिशन मंगल' जैसी बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उम्मीद करते हैं कि वह जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+