इन परेशानियों के चलते हो गई विक्रम गोखले की मौत, पत्नी ने बताया निधन का कारण

Vikram Gokhale Passed Away: विक्रम गोखले गत 5 नवंबर से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थे। विक्रम गोखले को तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

Vikram Gokhale Passed Away: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टरों में से एक विक्रम गोखले पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और उनका इलाज चल रहा था। अब खबर आई है कि मशहूर एक्टर विक्रम गोखले का आज निधन हो गया है। आपको बता दें कि गत 23 नवंबर की रात को अचानक ही खबर आई थी कि बॉलीवुड के फेमस एक्टर विक्रम गोखले का निधन हो गया है, जिसके बाद फिल्म इंडस्ट्री के लोग उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने लगे थे। अजय देवगन से लेकर मधुर भंडारकर, जावेद जाफरी और खुद अनुपम खेर ने भी विक्रम गोखले को श्रद्धांजलि दी थी। लेकिन उसके थोड़ी देर बाद ही विक्रम गोखले की पत्नी वृषाली और बेटी ने एक्टर के निधन की खबरों को अफवाह बताया था। हालांकि आज दोपहर में उनका निधन हो गया है।

कोमा में जाने के बाद बिगड़ गई थी हालत

कोमा में जाने के बाद बिगड़ गई थी हालत

विक्रम गोखले गत 5 नवंबर से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थे। विक्रम गोखले को तबीयत बिगड़ने के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि उन्होंने बीच में कई बार सुधार के कुछ संकेत भी दिखाए थे, लेकिन उनकी स्थिति धीरे-धीरे बिगड़ती चली गई। पहले डॉक्टरों ने बताया था कि विक्रम गोखले की हालत नाजुक है और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं लेकिन गत 25 नंबर को उनकी हेल्थ में सुधार देखा जा रहा था। डॉक्टरों के अनुसार वह अपनी आंखें भी खोल रहे थे और उनका ब्रेन रेस्पॉन्ड कर रहा था।

हार्ट और किडनी संबंधित परेशानियां थीं

हार्ट और किडनी संबंधित परेशानियां थीं

आपको बता दें कि बॉलीवुड के सीनियर एक्टर विक्रम गोखले की उम्र 77 वर्ष थी। वह लंबे समय से कई सारी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। विक्रम गोखले की पत्नी वृषाली ने पति के निधन से पहले ही ईटाइम्स को बताया था कि विक्रम कई सारी शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्हें हार्ट और किडनी संबंधित परेशानियां थीं। उन्हें मल्टीपल ऑर्गन फेल्यिर हो गया था, जिसके चलते उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

हेल्थ में हो रहा था सुधार

हेल्थ में हो रहा था सुधार

इस नवंबर महीने की शुरुआत से ही विक्रम गोखले का पुणे के अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं गत 23 नवंबर को वह कोमा में चले गए थे। पत्नी के अनुसार कोमा में जाने के बाद वह छूने पर भी रेस्पॉन्ड नहीं कर रहे थे। उनका ब्रेन डेड हो चुका था। हालांकि डॉक्टरों ने बीते कल ये कहा था कि वह धीरे धीरे रेस्पॉन्ड कर रहे हैं और उन्होंने आंखे भी खोली हैं। डॉक्टरों का कहना था कि अगर उनके हेल्थ में ज्यादा सुधार देखा गया तो उनका वेंटिलेटर सपोर्ट हटा दिया जाएगा।

परिवार में पत्नी और 2 बेटियां

परिवार में पत्नी और 2 बेटियां

हालांकि आज विक्रम गोखले के निधन के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आपको बता दें कि दिवंगत अभिनेता विक्रम गोखले के परिवार में पत्नी वृषाली के अलावा दो बेटियां हैं। उनकी एक बेटी पुणे में रहती है और एक सैन फ्रांसिस्को में। पिता की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही दोनों बेटियां उनके पास पहुंच गई थीं।

सीरियस रोल के लिए जाने जाते थे विक्रम गोखले

सीरियस रोल के लिए जाने जाते थे विक्रम गोखले

आपको बता दें कि साल 1999 में संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्‍म 'हम दिल दे चुके सनम' में ऐश्‍वर्या राय के पिता का रोल विक्रम गोखले ने निभाया था। पिता के रोल में उन्‍होंने अपनी शानदार अदाकारी से लोगों को अपनी तरफ खींच लिया था। इसके अलावा विक्रम गोखले अन्‍य कई हिंदी और मराठी फिल्‍मों में अपनी गंभीर अभिनय के लिए याद किए जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+