Vikram Bhatt को हुई ये गंभीर बीमारी, कहा- अब मेरा क्या होगा, दीपिका पादुकोण को क्यों कहा Thank You
Vikram Bhatt: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर विक्रम भट्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में निर्देशक ने खुद अपने स्वास्थ्य को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि वह साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की तरह ही मायोसिटिस बीमारी से पीड़ित हो गए हैं।
मायोसिटिस बीमारी से जूझ रहे हैं विक्रम भट्ट
डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने अपना हेल्थ अपडेट देते हुए कहा है कि वह अब काफी बीमार हो गए हैं। ऐसे में इस बीमारी की आसर उनके मेंटल हेलअथ पर भी पड़ रहा है। उन्होंने दीपिका पादुकोण की तारीफ करते हुए कहा कि वो मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

दीपिका पादुकोण को लेकर डायरेक्टर ने कही ऐसी बात
विक्रम भट्ट ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में बताया है कि बड़े सितारे जब मानसिक और शारीरिक बीमारियों पर खुलकर बात करते हैं, तो ये समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाता है। उन्होंने कहा- दीपिका पादुकोण एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने डिप्रेशन के बारे में खुलकर बात की है।
सामंथा रूथ प्रभु को भी हुई है मायोसिटिस बीमारी
विक्रम भट्ट् ने आगे कहा- इसी तरह सामंथा रूथ प्रभु ने मायोसिटिस के बारे में जानकारी शेयर कर लोगों को इस गंभीर बीमारी के बारे में जागरूक किया है। ये बहुत जरूरी है कि बड़े बड़े स्टार्स भी अपनी समस्याओं को शेयर करें, ताकि आम लोगों को भी इससे उबरने की हिम्मत मिल सके। अब मेरा क्या होगा मुझे नहीं पता लेकिन मैं इससे लड़ाई लड़ रहा हूं।
'सोशल मीडिया से युवाओं के मेंटल हेल्थ पर पड़ा रहा है बुरा प्रभाव'
-विक्रम भट्ट ने युवाओं में बढ़ती चिंता और सुसाइड की घटनाओं पर भी चिंता जताई है। उन्होंने कहा- आज के दौर में सोशल मीडिया युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है।
-उन्होंने कहा- आजकल का युवा अपनी तुलना सोशल मीडिया पर दूसरों से करने लगा है। ये तुलना आर्थिक स्थिति और जीवनशैली को लेकर होती है, जिससे उनमें हीन भावना पनपने लगती है।
-विक्रम भट्ट ने सभी माता-पिता से अपील की कि वह अपने बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर ध्यान दें और अगर वो कोई बदलाव देखें, जैसे कि बहुत ज्यादा सुस्ती, अकेलापन, सोने और खाने की आदतों में बदलाव, तो तुरंत सतर्क हो जाएं और डॉक्टर से संपर्क करें।
क्या है मायोसिटिस?
मायोसिटिस एक ऐसी गंभीर बीमारी है, जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यून सिस्टम वीक पड़ जाता है और अपनी ही मांसपेशियों पर हमला करने लगता है। इससे मांसपेशियों में सूजन आ जाती है, जो समय-समय पर बढ़ती और घटती रहती है। ये सूजन मांसपेशियों को कमजोर बना देती है, जिससे पूरे शरीर में दर्द होने लगता है।
विक्रम भट्ट के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
जानकारी के अनुसार विक्रम भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली थ्रिलर फिल्म 'तुमको मेरी कसम' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में अनुपम खेर, ईशा देओल और इश्वाक सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए ईशा देओल लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। ये फिल्म आगामी 21 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications