विक्रम भट्ट ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस में की शिकायत, एक्स बिजनेस पार्टनर पर लगाया ऐसा आरोप, जानें मामला
Vikram Bhatt: विक्रम भट्ट ने अपने 4 एक्स बिजनेस पार्टनर्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने इन 4 लोगों पर धोखधड़ी और मानहानि का आरोप लगाया है।

Vikram Bhatt: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि विक्रम भट्ट ने अपने एक्स बिजनेस पार्टनर्स के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और मानहानि के आरोपों के तहत केस दर्ज करवाया है। मुंबई के अंबोली पुलिस थाने में विक्रम भट्ट ने अपने बिजनेस पार्टनर्स सतीश रामस्वरूप पंचारिया, करिश्मा भूपेंद्र रतनशी, विक्रांत परवेज आनंद और अमर ठक्कर के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।
विक्रम भट्ट ने 4 लोगों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप
विक्रम भट्ट के वकील रिजवान सिद्दीकी ने इस मामले के बारे में बताते हुए कहा है- शिकायत में चार लोगों पर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप और गैर-जमानती अपराध, पैसों की आपराधिक हेराफेरी, भरोसा तोड़ने का आपराधिक उल्लंघन, जालसाजी और मानहानि का आरोप लगाया गया है। साथ ही शिकायत में बताया गया है कि इन चारों आरोपियों ने अंधेरी कोर्ट में मजिस्ट्रेट को गुमराह करने के लिए जाली और फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल किया था।
बिजनेस पार्टनर्स के खिलाफ शिकायत
विक्रम भट्ट के वकील ने आगे बताया- शिकायत में काह गया है कि आरोपियों ने मजिस्ट्रेट से फैक्ट्स को छुपाया था। इसके लिए उन्होंने अपनी बेबुनियाद शिकायत को मजबूत करने के लिए एक दस्तावेज में तारीख के साथ भी हेराफेरी की थी।
आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज
वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा- इस मामले की गहराई से जांच किए जाने की जरूरत है। मेरे मुवक्किल को इन गैरजरूरी कार्रवाइयों का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है इसलिए वह न केवल हाई कोर्ट के सामने इसे खारिज करने के लिए आवेदन दायर करेंगे, बल्कि साथ-साथ दूसरे दीवानी और आपराधिक कार्यवाही भी करेंगे। इसमें अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के सामने एक निजी आपराधिक मानहानि का मामला भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications