'रास्ता बता वहीं मिलता हूं' विकास सेठी ने सिद्धार्थ शुक्ला की मौत पर लिखा कुछ ऐसा, फैंस हुए इमोशनल

Vikas Sethi Death: टीवी के जाने माने एक्टर विकास सेठी की अचानक मौत से फैंस सदमे में है। 48 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से एक्टर की जान चली गई। इस बीच विकास सेठी का एक पुराना पोस्ट वायरल हो रहा है जिसे देख उनके फैंस इमोशनल हो गए।

दरअसल, दिवगंत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला विकास सेठी के खास दोस्त थे। उनकी मौत की खबर से विकास को बड़ा झटका लगा था और उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक्टर को श्रद्धांजलि दी थी। इस पोस्ट को साझा करते हुए विकास ने लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था।

Vikas Sethi

विकास सेठी का ये पोस्ट साल 2021 का है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, 'जिंदगी पलक झपकते ही बदल सकती है, एक पल में तुम एक इंसान से एक याद बन गए। तुम एक ऐसी याद हो जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा। यार तू कहां गया रास्ता बोल दे मिलता हूं वहां।'

अब विकास सेठी का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अब फैंस इसे सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से जोड़ रहे हैं। बता दें कि, सिद्धार्थ की भी अचानक हार्ट अटैक की वजह से मौत हुई थी। वहीं विकास सेठी को भी देर रात अचानक साइलेंट हार्ट अटैक आया और 48 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई। इसके अलावा सिद्धार्थ शुक्ला का निधन भी इसी महीने 2 सितंबर को हुआ था। वहीं विकास सेठी की मौत 8 सितंबर को हुई है।

सोशल मीडिया पर विकास सेठी के इस पुराने पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'वो भी सितंबर में गए थे और ये भी।' अन्य यूजर ने लिखा, 'ये तो सेम घटना हो गई।' एक ने लिखा, 'इनकी तो ऊपर वाले ने बात ही सुन ली।'

बता दें कि, विकास सेठी की नींद में ही मौत हो गई। दरअसल, उन्हें सोते-सोते अचानक हार्ट अटैक आ गया जिसकी वजह से एक्टर का निधन हो गया। 48 साल की उम्र में विकास सेठी की मौत की खबर से उनके फैंस सदमे में हैं। वहीं सोशल मीडिया पर तमाम एक्टर्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: कैसे हुई Vikas Sethi की मौत? पत्नी जाह्नवी ने बताया क्या हुआ था उस रात, बोलीं- 'हम फंक्शन में गए और...'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+