'इनका दिमाग खराब हो गया', पैपराजी से इरिटेट हो गए विजय वर्मा, बोले- 'जब से तमन्ना का नाम लिया...'

तमन्ना भाटिया के साथ रिलेशनशिप को ऑफिशियल करने के बाद से विजय वर्मा काफी चर्चा में हैं। इस बीच एक्टर ने पैपराजी कल्चर पर बात की और नाराजगी जाहिर की।

Vijay Varma On Paps: बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज 2 के प्रमोशन के दौरान तमन्ना ने विजय वर्मा संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इसके बाद से आए दिन दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है।

विजय वर्मा और तमन्ना के रिश्ते के ऐलान के बाद से पैपराजी हर वक्त कपल की एक्टिविटी पर नजरें गड़ाए रखता है। दोनों कब कहां जा रहे हैं कपल के पीछे पैपराजी हर जगह पहुंच जाता है। इन्हीं सबसे परेशान होकर अब विजय वर्मा ने बड़ा बयान दिया है। साथ ही एक्टर ने इस पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

Vijay Verma

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में विजय वर्मा ने बताया कि जब से उन्होंने तमन्ना भाटिया के संग अपने रिश्ते का ऐलान किया है तभी से पैपराजी उन्हें हर जगह मिल जाते हैं। एक्टर ने कहा, कई बार वह लोग सीधा मेरे दरवाजे पर आ जाते हैं। इसके बावजूद मैंने बहुत अच्छी तरह इसे हैंडल किया। लेकिन ये सब पहले नहीं था जबसे मैंने तमन्ना को डेट करना शुरू किया है तब से हर किसी का दिमाग खराब हो गया है।

विजय वर्मा ने आगे कहा, 'मेरे लिए अब ये सब कंट्रोल से बाहर हो गया है। मैं अंधेरी के इस अलग-थलग हिस्से में रहता हूं, ताकि किसी को पता न चले कि मैं कहां रहता हूं। मैं नहीं चाहता कि आप सभी मेरे घर के बाहर हो। मुझे अच्छा लगता है कि वह मुझसे बात करें लेकिन वह मेरे दोस्त नहीं है जो मेरी पर्सनल लाइफ के बारे में पूछे।'

बता दें कि, तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की साथ में एक इनसाइड फोटो वायरल हुई थी। जिसमें वह गोवा में साथ में टाइम स्पेंड करते हुए नजर आए। इसके बाद से दोनों को कई बार मुंबई की सड़कों में स्पॉट किया गया। वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज 2 में विजय और तमन्ना ने पहली बार स्क्रीन शेयर की थी। इस सीरीज के लिए तमन्ना ने अपना नो किसिंग रूल तोड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+