जिंदा हैं विजय वर्मा! RIP लिखकर फैलाई झूठी मौत की खबर, बाद में फैंस से मांगनी पड़ी माफी
Vijay Varma Post Viral: बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लेकिन कई बार उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। हाल ही में एक्टर ने अपनी मौत का पोस्ट डाला जिसके बाद फैंस घबरा गए।
विजय वर्मा ने जो फोटो शेयर की है वो फिल्म डार्लिंग्स के किरदार हमजा की थी। जिसकी फिल्म में मौत हो जाती है। अब फिल्म के दो साल पूरे होने पर एक्टर ने पोस्ट शेयर किया। जिसे देखने के बाद फैंस टेंशन में आ गए।

विजय वर्मा ने पोस्ट कर लिखा, 'दुखी सूचना. हमजा अब्दुल शेख, प्यारा सा पति, लाडला बेटा. सोमवार साढ़े पांच बजे प्रेयर मीट। आप सभी का स्वागत है RIP.' इस फोटो में एक्टर का चेहरा नजर आ रहा है। ऐसे में लोगों को लगने लगा कि विजय वर्मा की मौत हो गई। सोशल मीडिया पर पोस्ट आग की तरह फैल गया और लोग धड़ाधड़ कमेंट करने लगे।
विजय वर्मा के पोस्ट पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, कुछ समय के लिए मुझे पोस्ट देखकर हार्ट अटैक आ गया। ये प्रमोशन करने का सही तरीका नहीं है। एक ने लिखा, 'मुझे लगा ये खबर सच है।' इस तरह से लोग कमेंट कर अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं। हालांकि कुछ देर बाद विजय वर्मा को अपने पोस्ट के लिए माफी मांगनी पड़ी।
मौत की झूठी खबर फैलाने के बाद विजय वर्मा ने फैंस माफी मांगी। एक्टर ने कहा, 'माफ करना दोस्तों. मेरा इरादा किसी को भी दुखी करने का नहीं था न ही डराने का। बस ये फिल्म का स्क्रीनशॉट था. ये फिल्म एक डार्क कॉमेडी की थी और ये पोस्ट भी।'
बता दें कि, विजय वर्मा ओटीटी में सबसे सफल एक्टर्स में से एक हैं। उनकी फिल्म डार्लिंग्स ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फिल्म में विजय ने आलिया के पति का रोल प्ले किया था। इसे नए निर्देशक जसमीत के रीन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म अब भी नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।












Click it and Unblock the Notifications