कैजुअल शर्ट-पैंट और चप्पल में नजर आने वाले विजय सेतुपति की करोड़ों में है कमाई, जानें कितनी है संपत्ति

Vijay Sethupathi Net Worth: तमिल फिल्मों के दमदार एक्टर विजय सेतुपति इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। विजय सेतुपति जल्द ही बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ थ्रिलर फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि विजय सेतुपति अक्सर साउथ की फिल्मों में नेगेटिव रोल निभाते हैं। रील लाइफ में उनकी एक्टिंग के साथ साथ रियल लाइफ में उनकी सिंप्लिसिटी की भी जमकर तारीफ होती है।

शाहरुख खान के साथ कर चुके हैं काम
कमल हासन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'विक्रम' में विजय सेतुपति ने विलेन का रोल निभाया था और उनकी एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आई थी। इसके बाद विजय सेतुपति ने बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' में भी नेगेटिव किरदार निभाया था।

Vijay Sethupathi

विजय सेतुपति की सिंपल लाइफ
विजय सेतुपति कुछ समय पहले ही शाहिद कपूर के साथ हिंदी वेब सीरीज 'फर्जी' में नजर आए थे। इसके बाद विजय सेतुपति को बॉलीवुड फिल्म 'मुंबईकर' में देखा गया था। हालांकि विजय सेतुपति अपनी असल जिंदगी में बहुत ही सिंपल तरीके से रहते हैं लेकिन उन्होंने अपने दमदार अभिनय और कड़ी मेहनत से करोड़ों की संपत्ति बनाई है।

विजय सेतुपति की कुल संपत्ति
आपको बता दें कि अब तक 50 से भी ज्यादा साउथ की फिल्मों में नजर आ चुके विजय सेतुपति की कुल संपत्ति करीब 140 करोड़ रुपये के आसपास है। वह फिल्मों और वेब सीरीज से जमकर कमाई करते हैं। विजय सेतुपति अधिकतर साउथ की फिल्मों में ही नजर आते हैं। हालांकि उन्होंने कुछ हिंदी वेब सीरीज और फिल्मों में भी काम किया है।

एक फिल्म के लिए लेते हैं 3 करोड़ रुपए की फीस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विजय सेतुपति को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सहित कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है। विजय सेतुपति एक फिल्म के लिए करीब 3 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। वहीं वह ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 80 लाख रुपए चार्ज करते हैं। इसके अलावा विजय सेतुपति एक प्रोडक्शन हाउस के मालिक भी हैं जिससे उन्हें अच्छी खासी कमाई होती है। उन्होंने कई प्रॉपर्टीज में भी इंवेस्ट कर रखा है।

विजय सेतुपति का कार कलेक्शन
विजय सेतुपति को महंगी और लग्जीरियस गाड़ियों का काफी शौक है। उनके कार कलेक्शन में टोयोटा फॉर्च्यूनर , मिनी कूपर , बीएमडब्ल्यू7 , हुंडई ग्रैंड आई10 और टोयोटा इनोवा जैसी गाड़ियां मौजूद हैं। इन गाड़ियों की कीमत करोड़ों में है। विजय सेतुपति चेन्नई में एक आलीशान घर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके इस घर की कीमत करीब 20 करोड़ रुपए के आसपास है।

12 जनवरी को रिलीज होगी 'मैरी क्रिसमस'
जानकारी के अनुसार विजय सेतुपति की अपकमिंग फिल्म 'मैरी क्रिसमस' एक थ्रिलर मूवी है, जो कि कई ट्विस्ट और सस्पेंस से भरा हुआ है। ये फिल्म आगामी 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म से कैटरीना कैफ तमिल सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। वहीं ये विजय सेतुपति की तीसरी हिंदी फिल्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+