धूम 4 को ब्लॉकबस्टर बनाएंगे यह डायरेक्टर, रणबीर कपूर की फिल्म दिलाएंगे बॉक्स ऑफिस पर विजय
YRF की धूम फ्रेंचाइज़ की नई किश्त बनने की खबरे सामने आ रही हैं। मेकर्स भी इस फिल्म को रीवाइव करना चाह रहे हैं। दरअसल, पिछले कई समय से यशराज अपने स्पाई यूनिवर्स पर ध्यान दे रहा है। लेकिन अब वो दर्शकों के लिए कुछ नया लाना चाह रहा है। इस वजह से धूम 4 को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है।
बीते दिनों खबर आई की इस फिल्म में रणबीर कपूर विलन के रोल में नज़र आएंगे। इसके बाद अब इस फिल्म को डायरेक्टर भी मिल गया है। रिपोर्ट में बताया गया कि धूम 4 को विजय कृष्ण आचार्य डायरेक्ट करेंगे। विजय वही हैं जो धूम 4 को आदित्य चोपड़ा के साथ लिख रहे हैं। इसके पहले उन्होंने धूम फ्रेंचाइज़ की पिछली तीन फिल्में भी लिख चुके हैं। वहीं, उन्होंने आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तां भी डायरेक्ट की थी। ये फिल्म आमिर के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी।

धूम 3 वाले विजय बनाएंगे धूम 4
बॉलीवुड हंगामा ने सोर्स के हवाले से एक रिपोर्ट छापी। इसमें उन्होंने लिखा, धूम 4 की स्क्रिप्ट विजय कृष्ण आचार्य लिखेंगे। इसके पहले उन्होंने धूम फ्रेंचाइज़ की पिछली तीनों फिल्मों को लिखा है। ऐसे में धूम 4 के लिए उनकी जिम्मेदारी थोड़ी बढ़ जाती है। अब वो फिल्म को डायरेक्ट भी करेंगे। इसके पहले उनके डायरेक्शन में बनी धूम 3 साल 2013 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। हालांकि धूम 4 को लेकर अभी तक न रणबीर कपूर और न ही यशराज फिल्म्स की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। इसलिए oneindia hindi इस खबरों की पुष्टि नहीं करता है।
रणबीर को पसंद आया था धूम का बेसिक आइडिया
पिंकविला ने अपनी पिछली रिपोर्ट ने बताया था कि, धूम 4 के लिए रणबीर के साथ काफी लंबे समय से बात चल रही थी। उन्होंने धूम 4 का बेसिक आइडिया सुनकर ही इसका हिस्सा बनने की इच्छा जताई थी। अब वो इस फ्रैंचाइज़ में बतौर लीड शामिल हो गए हैं। आदि चोपड़ा को लगता है कि रणबीर धूम लैगेसी को आगे ले जाने के लिए एक आइडल चॉइस हैं।












Click it and Unblock the Notifications