Vijay की ₹400 करोड़ की फिल्म Jana Nayagan के ट्रेलर पर बवाल, फैंस हुए आग बबूला!
Vijay Film Jana Nayagan: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विजय की मच अवेटेड फिल्म जन नायगन (Jana Nayagan) विवादों में फंस गई है। 400 करोड़ की लागत से बन रही फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ और कुछ ही देर में यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा था। फिल्म के ट्रेलर में एक सीन में गूगल जेमिनी एआई (Google Gemini AI) का लोगो दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त नाराजगी देखने को मिल रही है।
ट्रेलर में विजय एक पुलिस अधिकारी के दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर से ऐसा लग रहा है कि अपराध को खत्म करनेवाले टफ ऑफिसर के किरदार में दिखेंगे। ट्रेलर की शुरुआत में ही एआई का वॉटरमार्क नजर आने का दावा कुछ यूजर्स ने किया है। इस पर फैंस की नाराजगी भी सामने आई। हालांकि, रविवार को ट्रेलर में वह वॉटरमार्क नजर नहीं आ रहा था।

Jana Nayagan Trailer Controversy: एआई इस्तेमाल पर भड़के फैंस
एक बेहद छोटे से फ्रेम में जब एक किरदार शॉटगन कॉक करता दिखता है, उसी दौरान स्क्रीन पर Google Gemini का वॉटरमार्क जैसा लोगो नजर आया था। इस पल को कई दर्शकों ने स्क्रीन रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। कुछ ही देर में यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी करने लगा था। रविवार सुबह करीब 8 बजे जब मीडिया ने दोबारा ट्रेलर की समीक्षा की, तब वह लोगो ट्रेलर से गायब था। हालांकि तब तक यह विवाद तूल पकड़ चुका था। कई यूजर्स ने फिल्म मेकर्स पर सवाल उठाते हुए कहा कि ₹400 करोड़ के बजट वाली फिल्म में इस तरह की चूक कैसे हो सकती है।
Vijay Film Jana Nayagan का ट्रेलर छा गया सोशल मीडिया पर
कुछ दर्शकों ने इस बात पर भी निराशा जताई कि Jana Nayagan को विजय की आखिरी फिल्म माना जा रहा है। उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि इस फिल्म के बाद वह पूरी तरह राजनीति में सक्रिय होने वाले हैं। ऐसे में फैंस को इस प्रोजेक्ट से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म निर्माताओं की ओर से अब तक इस AI वॉटरमार्क को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर सिनेमा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल को लेकर बहस छेड़ दी है, खासकर बड़े बजट और हाई-प्रोफाइल प्रोजेक्ट्स में।
Jana Nayagan का बजट 400 करोड़
Jana Nayagan का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है और इसे KVN प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, प्रियमणि और नारायण अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को पोंगल और मकर संक्रांति से पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications